LIVE UPDATE
अपराधदुर्ग

नये एसपी ने कबाडिय़ों पर कसा शिकंजा ताबड़तोड़ एक साथ 40 कबाडिय़ों के ठिकानों पर पुलिस ने मारा छापा

NCG NEWS DESK भिलाई।  नगर में हो रही लोहा, गाडिय़ों और बीएसपी के सामग्री की चोरी की लगातार शिकायत मिलने पर नये एसपी ने इसपर शिकंजा कसते हुए एक साथ रविवार की सुबह 40 कबाडिय़ों पर छापा मार कर लाखों रूपये का चोरी का लोहा और बड़ी मात्रा में कबाड़ जब्त किया है। जब्त कबाड़ में भिलाई इस्पात संयंत्र का सरिया और लोहा भी बरामद हुआ है वहीं कई प्रकार के लोहा, वाहनों के कटे पार्टस जब्त हुआ है। यही नही जिले के सबसे बड़े कबाड़ी ललित कबाड़ी के यहां चोरी के ट्रक, कार, साइकिल और बाइक के कटे हुए पाट्र्स और एल्यूमीनियम बड़े पैमाने पर मिला।

दुर्ग के नए एसपी डॉ. शलभ सिन्हा के निर्देश पर ये अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई थी। एसपी ने ये छापेमारी पूरी प्लानिंग के तहत की। उन्होंने पहले जिले भर के कबाडिय़ों की लिस्ट मंगाई। उसके बाद सभी के थाना क्षेत्र के अनुसार उनके यहां एक साथ छापेमारी के लिए एएसपी संजय ध्रुव के निर्देश पर 40 अलग-अलग टीमें तैयार की। किसी भी टीम को ये नहीं बताया गया कि उन्हें कहां छापेमारी करना है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सभी को रविवार तड़के पुलिस कंट्रोल रूम बुलाया गया। इसके बाद सभी 40 कबाडिय़ों के नाम की पर्ची को एक बॉक्स में डाला गया। इसके बाद थाना प्रभारी के नाम से चिट को निकाला गया। जिस थाना प्रभारी के नाम जिस कबाड़ी के नाम की पर्ची निकली उसे वहां के लिए रवाना किया गया।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी मनीष शर्मा को जिले के सबसे बड़े कबाड़ी ललित कबाड़ी के यहां छापेमारी की जिम्मेदारी मिली। ललित कबाड़ी का यार्ड जामुल थाना अंतर्गत गोकुल धाम क्षेत्र में है। यहां जब पुलिस पहुंची तो बड़े पैमाने पर गाडिय़ों के पार्ट कटे हुए पाए गए। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में बीएसपी का लोहा और एल्यूमीनियम के पार्ट के अलावा सड़क किनारे लगे स्पीड लिमिट बोर्ड तक मिला। कुछ महीने पहले ही ललित कबाड़ी चोरी के ऑटो के साथ गिरफ्तार किया गया था। जेल से छूटते ही फिर से वो अपने बेटे के साथ मिलकर कबाड़ का काला कारोबार करने लगा।

छापेमारी की सूचना मिलते ही कबाड़ी फरार

एसपी दुर्ग ने भले ही ये छापेमारी कॉन्फिडेंशियल रखी थी, लेकिन इसकी सूचना ललित कबाड़ी तक पहुंच गई थी। इसलिए उसने महंगा कबाड़ पहले ही यार्ड से निकाल लिया और रात में ही फरार हो गया। जब पुलिस ललित कबाड़ी के घर पहुंची तो वो वहां नहीं मिला। उसके साथ उसका बेटा भी फरार है।

14 टीआई और 100 से अधिक पुलिस कर्मियों की बनी टीम

दुर्ग पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने जिले के कबाडिय़ों के यहां छापेमारी करने के लिए 40 टीमें बनाई थी। इस टीम में राजपत्रित अधिकारियों सहित 14 निरीक्षकों और 100 से अधिक जवानों को शामिल किया गया था। इस पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग खुद दुर्ग एसपी ने की।

इन कबाडिय़ों के यहां की गई छापेमारी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जामुल थाना क्षेत्र में ललित कबाड़ी, पांडेय कबाड़ी, दिल्ली कबाड़ी, वैशाली नगर में ललित कबाड़ी, सुपेला में पुलिस कबाड़ी, सितारे कबाड़ी और बुग्गी कबाड़ी, भिलाई तीन में उस्मान कबाड़ी और उसके भाई के यहां, अंकित कबाड़ी और प्रेम साहू, दुर्ग में नवीन कबाड़ी, हासिम कबाड़ी के सहित अन्य कई कबाडिय़ों के यहां छापेमारी की गई।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE