LIVE UPDATE
विदेश

विमान का दरवाजा खुल हवा में, करानी पड़ी आपात लैंडिंग- 177 लोग बाल-बाल बचे

NCG NEWS DESK California ;-

अलास्का एयरलाइंस का एक विमान हादसे का शिकार होते होते बचा। बोइंग 737-9 मैक्स विमान को उस समय आपात लैंडिंग करनी पड़ी, जब उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही उसका एक दरवाजा हवा में ही खुल गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

यात्रियों द्वारा बनाए गए वीडियो में देखा गया कि बीच का केबिन दरवाजा विमान से पूरी तरह से अलग हो गया था। बता दें कि विमान पोर्टलैंड से कैलिफोर्निया के ओन्टारियो के लिए जा रहा था। विमान के उड़ान भरने के तुरंत बाद ही ये घटना घटी। विमान में 171 लोग और 6 चालक दल के सदस्य स्वार थे।

दरवाजे के अलग होने की बात पता लगने के बाद पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को सुरक्षित रूप से वापस उतरा गया। घटना के बाद अलास्का एयरलाइंस ने एक्स पर लिखा, ”हम घटना के बारे में जांच कर रहे हैं और ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या और कैसे हुआ।”

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE