LIVE UPDATE
व्यापार

चुनाव खत्म होते ही बढ़ गई गैस सिलेंडर की कीमत

NCG NEWS DESK ;

आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. ये बढ़ोतरी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर हुई है और इसके रेट में 21 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया गया है

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई इजाफा नहीं किया गया है. आम रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को ना तो राहत मिली है और ना ही कोई बदलाव इनके गैस सिलेंडर के रेट पर किया गया है. तो जानिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कितने बढ़ा दिए हैं.

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की है। दिल्ली में यह सिलेंडर अब 1796.50 रुपये का हो गया है। इससे पहले 16 नवंबर को इसकी कीमत में कटौती की गई थी और 1775.50 रुपये का हो गया था। कोलकाता में 19 किलो का सिलेंडर अब 1908 रुपये, मुंबई में 1749 रुपये और चेन्नई में 1968 रुपये का हो गया है।

हालांकि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन 19 किलो का सिलेंडर महंगा होने से बाहर खाने वालों के ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE