LIVE UPDATE
बालोदहमर छत्तीसगढ़

बारिश में भरभराकर गिरी घर की छत और दीवार, मलबे में दबकर पति-पत्नी की मौत

NCG NEWS DESK बालोद। जिले के सिरपुर गांव में तेज बारिश के चलते कच्चा मकान ढहने से पति-पत्नी की मौत हो गई है। यहां बारिश के कारण घर की छप्पर और दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में दोनों पति-पत्नी मलबे के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला देवरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात संतराम यादव (55 वर्ष) और उसकी पत्नी कुंती बाई (50 वर्ष) खाना खाकर सोने के लिए चले गए। बुधवार को लगातार यहां बारिश हो रही थी। देर रात उनके घर की छप्पर और दीवार बारिश के कारण भरभराकर गिर गई। हादसे में दोनों पति-पत्नी मलबे के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

भारी बारिश के कारण लोगों को घटना का पता नहीं चल सका। एक दिन के बाद गुरुवार को ग्रामीण टूटा हुआ घर देखकर वहां पहुंचे और पति-पत्नी को आवाज लगाई, तो किसी ने जवाब नहीं दिया। मलबा हटाने पर उन्हें दंपती की लाश दिखाई दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने देवरी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमॉर्टम के बाद पति-पत्नी के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE