LIVE UPDATE
दुर्गहमर छत्तीसगढ़

बेटे ने डंडे और फावड़े से हमला कर पिता को उतारा मौत के घाट, इस बात से था नाराज

NCG NEWS DESK दुर्ग। जिले में इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक कलयुगी पुत्र ने पिता की हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंची जामुल पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

टीआई याकूब मेमन ने बताया कि ग्राम सुरडूंग में कबीर साहू का परिवार रहता है,आज सुबह उसके पुत्र दिनेश साहू पिता कबीर साहू के पारिवारिक मामले में दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने कबीर साहू के ऊपर पुत्र दिनेश साहू के द्वारा फावड़े एवं डंडे से हमला कर दिया, पिता की घटनास्थल में ही मौत हो गई। सूचना पर तत्काल पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचकर आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस ने बताया कि मृतक कबीर साहू ने अपनी पहली पत्नी सरस्वती साहू को काफी पहले छोड़ दिया था तथा चंद्रिका साहू से विवाह कर ग्राम शिवपुरी में रहता था। पहली पत्नी सरस्वती लकवा ग्रस्त है। कल रात सरस्वती साहू की तबीयत ज्यादा खराब होने से पिता और पुत्र सरस्वती बाई को जामुल अस्पताल ले गए थे। वहां से उपचार कराने के पश्चात वापस घर लेकर आए।

दोनों रात्रि में साथ सो गए, सुबह आरोपी पुत्र ने अपनी पत्नी से चाय बनाने कहा और पिता पुत्र साथ में चाय पिए। इसी दौरान दोनों में बहस हो गई, आरोपी पुत्र कहने लगा तुम्हारे कारण ही मां की ऐसी हालत हुई है, इसी बात पर उत्तेजित हो कर पुत्र ने अपने पिता की डंडे एवं फावड़े से सिर में मार कर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी।आरोपी पुत्र दिनेश साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है|

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE