LIVE UPDATE
भारत

बेटे ने मां पर तानी बंदूक…गन प्वाइंट पर मांगे एक लाख रुपये…

NCG NEWS DESK हरियाणा। पलवल के चिल्ली गांव में बेटे को अपनी मां पर पिस्टल तानकर 1 लाख रूपए की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले की शिकायत मां ने पुलिस से की थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पीड़ित महिला असरी की शिकायत के अनुसार, उसके बेटे मुस्तखिम ने रविवार को एक लाख रुपये की मांग की और जब उसने बेटे को बताया कि उसके पास पैसे नहीं हैं, तो उसने बंदूक तानकर उसे जान से मारने की धमकी दे दी। महिला के मुताबिक इस दौरान बेटे के दूसरे हाथ में चाकू था। शोर मचाने पर आस-पास के लोग उसे बचाने आ गए। लोगों को आता देख बेटा मौके से फरार हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इसके बाद मां की शिकायत पर उसके बेटे के खिलाफ रविवार को उटावड पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 384/511 (जबरन वसूली) और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस ने कहा कि बाद में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने आरोपी को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE