LIVE UPDATE
अपराधबालोद

बालोद जिले के अवैध रेत खदान में कार्यवाही करने पहुंची राज्य की टीम.. लेकिन एक ढाबे में ऐसा क्या हुआ कि कार्यवाही करने के कुछ घंटे बाद हुआ चैन माउंटेन हुआ गायब….

NCG News desk Balod:-

बालोद। बालोद जिला अवैध रेत खदान,मुरूम परिवहन, ईट भट्टा को लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा में है। जिले में रेत खदान संचालन को लेकर क्या सत्ता पक्ष ही क्या विपक्ष कोई भी पीछे नहीं रहना चाहता । लेकिन अब यह स्थिति आ चुकी है कि सत्ता पक्ष में ही रेत खदान संचालन को लेकर आपसी द्वंद शुरू हो चुकी है। बीती रात्रि को बालोद जिले के भैंसमुंडी गांव में चल रहे अवैध रेत खदान पर कार्यवाही की चर्चा आज सियासी गलियारों में भी गूंजने लगा है।बालोद जिले के अवैध रेत खदान ।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

ये भी पढ़ें:-अवैध रेत खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 1 चैन माउंटेन सहित 2 हाइवा किया जब्त

वही इस कार्यवाही को लेकर फिर एक बार खनिज विभाग के अधिकारियो की कार्यप्रणाली एवं कर्तव्यनिष्ठा पर उंगली उठने लगी है? कि किस तरह कार्यवाही के बाद एनएच 30 के ढाबे के पास ऐसा क्या हुआ कि कार्यवाही में जब्त की गई चैन माउंटेन रेत खदान से ही गायब हो गई।बालोद जिले के अवैध रेत खदान ।

ये भी पढ़ें:-रेत के अवैध उत्खनन पर नहीं लग रही रोक, माफिया के हौसले बुलंद, दोगुने दाम पर बेच रहे हैं रेत

बालोद जिले के अवैध रेत खदान में कार्यवाही करने पहुंची राज्य की टीम.. लेकिन एक ढाबे में ऐसा क्या हुआ कि कार्यवाही करने के कुछ घंटे बाद हुआ चैन माउंटेन हुआ गायब....

आपको बतादे पिछले कुछ दिनो में बालोद जिले के साथ साथ भिलाई के एक रेत माफिया द्वारा पिछले कुछ माह से पोंड अलोरी और भैंसमुडी गांव से लगे रेत घाट में रात के अंधेरे में चैन माउंटेन उतारकर अवैध रेत खनन कार्य किया जाता रहा है। हालाकि कुछ सप्ताह पूर्व उक्त रेत ठेकेदार की गाड़ियों पर एक नेता के शिकायत पर कार्यवाही की गई थी जिसके बाद हाल में पोंड से लगे महानदी घाट (बालोद जिला सीमा क्षेत्र में स्थित) पर दो अलग अलग गुटो द्वारा रेत खनन की की जा रही थी तथा इस दौरान दोनों गुटों में आपसी

ये भी पढ़ें:-सिरसा क्षेत्र में चल रहा था अवैध रेत उत्खनन जिला पंचायत अध्यक्ष की शिकायत पर 12 हाईवा जब्त..मौके से सभी फरार; कुंभकर्णी की नींद में सो रहा था खनिज विभाग?

तकरार के बाद भिलाई के एक माफिया और उनके लोगो के द्वारा अवैध रेत खनन की शिकायत राज्य स्तर पर कर दी गई। जिसके बाद बुधवार की रात करीब 10 बजे दुर्ग धमतरी रायपुर की टीम के साथ बालोद खनिज विभाग की टीम ने दबिश देकर 2 हाइवा को जब्त कार्यवाही कर मरकाटोला पुलिस कैंप में खड़ा करवा दिया वही एक चैन माउंटेन को नदी पर ही जब्ती बनाया था। जिसके बाद देर अधिकारियो की टीम मौके से लौट गई। जिसके बाद गाड़ीको छुड़वाने के लिए कुछ सत्तापक्ष के नेताओ की भी कॉल अधिकारी तक पहुंचे लेकिन अधिकारी मौके पर कार्यवाही कर लौट गए।बालोद जिले के अवैध रेत खदान ।

ये भी पढ़ें:-बालोद जिला प्रशासन के नाक के नीचे फल फूल रहा है अवैध कारोबार, आखिर कौन है इसके लिए जिम्मेदार?

वही मामले पर स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ अधिकारी एक ढाबे पर भोजन के लिए रुक गए इसी दौरान कुछ रेत माफिया भी पहुंचे और दोनो के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत का दौर चलता रहा जिसके बाद देर रात रेत माफियाओं द्वारा जब्ती की गई चैन माउंटेन का सील तोड़कर जंगल में छिपा दिया गया जिसके बाद दूसरे गुट के लोगो ने मामले पर अधिकारियो से भी मशीन की जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन मशीन कहां गया इस पर कोई भी अधिकारी द्वारा आधिकारिक जवाब नही देने की बात सामने आ रही है।बालोद जिले के अवैध रेत खदान ।

ये भी पढ़ें:-अवैध रेत परिवहन करते दो हाईवा जब्त

आपको बता दे बालोद जिले में संचालित ज्यादातर अवैध रेत खदान अधिकारियो के इसारे पर ही चलती है क्योंकि इससे पूर्व में भी इन खदानों को लेकर जिले के खनिज अधिकारीयों को सूचना दी गई थी लेकिन इनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई वही बुधवार को अचानक राज्य स्तर और अलग अलग जिलों की टीम पहुंचकर कार्यवाही करना जिले के अधिकारियो के कार्यप्रणाली एवं कर्तव्यनिष्ठा पर सवालिया निशान खड़े करती है जिससे नागरिकों के मन में संदेह उत्पन्न होता है। बालोद जिले के अवैध रेत खदान ।

ये भी पढ़ें:-अवैध रेत खनन को लेकर विधायक धरमजीत सिंह ने कहा, “200 पोकलेन नदी में नहीं होंगे तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE