LIVE UPDATE
भारत

ठग ने पेंशन खाता अपडेट कराने का झांसा देकर निकाले 2 लाख 5 हजार रुपए

NCG NEWS DESK BHOPAL :-

हबीबगंज पुलिस ने एक मंत्रालय के बाबू की शिकायत पर साइबर ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। ठग ने पेंशन खाता अपडेट कराने का झांसा देकर मोबाइल पर योनो एप डाउनलोड कराया था। इसके बाद ओटीपी पूछकर खाते से दो बार में दो लाख पांच हजार रुपए का ट्रांजेक्शन कर लिया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

नरेंद्र के मोबाइल को जालसाज 

पुलिस के अनुसार नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव (55) शिवाजी नगर स्थित शासकीय आवास में रहते हैं और मंत्रालय में नौकरी करते हैं। उनका विंध्याचल भवन स्थित एसबीआई ब्रांच में खाता है। बीती 16 दिसंबर को उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने पेंशन आफिसर बनकर फोन किया और पिताजी के पेंशन खाते को अपडेट करने की बात कहते हुए मोबाइल में योनो एप डाउनलोड करने का बोला। पासवर्ड याद नहीं होने के कारण नरेंद्र के मोबाइल पर एप डाउनलोड नहीं हुआ तो उसने एसबीआई लॉगिन करके पासवर्ड को रीसेट कराया। पासवर्ड रीसेज करने पर उनके मोबाइल पर एक पेंशन आईडी आई, जिसे उसने पासवर्ड के स्थान पर डलवा दिया। पासवर्ड डालने के बाद नरेंद्र के मोबाइल को जालसाज ने हैक कर लिया।

तीन घंटे बाद खाते से निकल गए रुपए 

बातचीत के दौरान जालसाज ने स्वास्थ्य बीमा किए जाने का कहकर पिताजी, पत्नी और बेटी के आधार कार्ड की फोटो मांगी, जिसे नरेंद्र ने दे दिया। इस दौरान वह पेंशन खाता अपडेट करने के लिए ओटीपी भेजता रहा। करीब तीन घंटे बाद उसी व्यक्ति ने फोन करके ओटीपी पूछा, जिसे बताया गया। उसके बाद दो बार में कुल 2 लाख, 5 हजार, 480 रुपए उनके अकाउंट से कट गए। इस बीच जालसाज ने 30 हजार रुपए का एक और ट्रांजेक्शन किया था, लेकिन वह फेल हो गया था। ठगी का एहसास होने पर नरेंद्र ने पुलिस अफसरों से मामले की शिकायत की, जिसके बाद हबीबगंज पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE