LIVE UPDATE
भारत

पेट्रोल पम्प में काम करने आ रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर

NCG NEWS DESK बसना : बसना के पेट्रोल पम्प में काम करने आ रहे बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है.थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम सेमलिया निवासी बिसीकेशन साहू (21) गांव से मोटर सायकल बजाज कावासकी क्रमांक CG04 C 5991 में बसना के पेट्रोल पम्प में काम करने के लिये आ रहा था. सुबह करीबन 10:30 बजे NH53 रोड तिवारी ढाबा के पास पहुंचा था.

उसी वक्त पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक RJ14 GL 1914 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे मोटर सायकल चालक बिसीकेशन साहू वहीं जमीन पर गिर गया. उसके सिर एवं पैर में गम्भीर चोट आई है. डायल 112 वाहन के माध्यम से उसे ईलाज के लिये CHC बसना ले जाया गया, जहां से रिफर करने पर एम्स अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका ईलाज चल रहा है. पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE