LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़अंबिकापुर

पेड़ को काटने गया ग्रामीण उसी पेड़ ने ली उसकी जान आधा पेड़ काटने के बाद उसी पेड़ के नीचे कर रहा था आराम

NCG NEWS DESK Ambikapur ;-

थोड़ी सी असावधानी भी मौत का कारण बन सकती है। सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में ऐसी ही एक घटना हुई जिसमें जिस पेड़ की डंगाल को आधा काटकर ग्रामीण आराम कर रहा था वही पेड़ की डंगाल टूटकर ग्रामीण के ऊपर गिर गया। पेड़ की मोटी डंगाल में दबने से ग्रामीण की मौत हो गई

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मैनपाट के प्रमुख पर्यटन स्थल ग्राम परपटिया के ढोलपखना निवासी सुंदर मझवार (50) नजदीक की बस्ती पनहीपखना में खेत की ओर गया था। खेत के बगल में स्थित एक बड़े साल वृक्ष की मोटी डंगाल को काटना शुरू कर।दिया। पेड़ का डंगाल काफी मोटा था। आधा काटने के बाद थोड़ी थक जाने के कारण ग्रामीण उसी पेड़ के नीचे बैठकर आराम करने लगा। उसे विश्वास नहीं था कि आधा से अधिक कट चुका डंगाल टूट कर गिर सकता है

उसी पेड़ के नीचे छांव में लेट गया। इसी बीच तेज हवा चलने लगी और पेड़ का डंगाल टूटकर उसके उपर ही गिर गया। सिर में चोट के कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जब वह घर नहीं लौटा तो स्वजन मौके पर पहुंचे। मृतक का शव पेड़ की डंगाल के पास ही पड़ा हुआ था।

पेड़ में आधा कटे होने का निशान देख वे समझ गए कि घटना थोड़ी सी असावधानी के कारण हुई। तब तक बड़ी संख्या में गांववाले भी पहुंच चुके थे। मैनपाट क्षेत्र में पेड़ो की अवैध कटाई और वनभूमि में कब्जे के लिए जंगल के सफाए की भी शिकायतें सामने आती रहती

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE