LIVE UPDATE
हॉलीवुड

The Walking Dead की एक्ट्रेस केली मैक का निधन, 33 साल की उम्र में ब्रेन ट्यूमर से हारी जिंदगी की जंग

लॉस एंजेलिस: The Walking Dead की एक्ट्रेस केली मैक का निधन, 33 साल की उम्र में ब्रेन ट्यूमर से हारी जिंदगी की जंग, हॉलीवुड मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। नेटफ्लिक्स की विश्व प्रसिद्ध वेब सीरीज ‘The Walking Dead’ में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाली लोकप्रिय अभिनेत्री केली मैक (Kelly Mack) का निधन हो गया है। उन्होंने 2 अगस्त को महज 33 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। केली पिछले एक साल से ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनके असामयिक निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसक गहरे सदमे में हैं।

बहादुरी से लड़ी खतरनाक बीमारी से जंग

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

रिपोर्ट्स के अनुसार, केली मैक पिछले एक साल से ‘डिफ्यूज मिडलाइन ग्लियोमा’ (Diffuse Midline Glioma) नामक एक दुर्लभ और खतरनाक ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं। यह ट्यूमर सीधे दिमाग के थैलेमस और रीढ़ की हड्डी (Spinal Cord) पर असर करता है। केली को अपनी इस बीमारी का पता एक साल पहले ही चला था, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था।The Walking Dead की एक्ट्रेस केली मैक का निधन

उन्होंने अपनी इस मुश्किल लड़ाई को बड़ी बहादुरी से लड़ा और इस दौरान वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से लगातार जुड़ी रहीं। इसी साल जनवरी में उन्होंने एक पोस्ट में बताया था कि रीढ़ की हड्डी की बायोप्सी के बाद उन्हें चलने-फिरने में काफी परेशानी हो रही है और उन्हें वॉकर और व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ रहा है।The Walking Dead की एक्ट्रेस केली मैक का निधन

परिवार ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

केली मैक के परिवार ने उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा कर उनके निधन की पुष्टि की। परिवार ने लिखा, “बहुत भारी मन से हमें यह सूचित करना पड़ रहा है कि हमारी प्यारी केली अब इस दुनिया में नहीं रहीं। एक चमकता हुआ सितारा उस दुनिया में चला गया है, जहां हम सभी को एक दिन जाना है।”The Walking Dead की एक्ट्रेस केली मैक का निधन

इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। केली मैक को उनके शानदार अभिनय, प्रतिभा और जिंदादिली के लिए हमेशा याद किया जाएगा।The Walking Dead की एक्ट्रेस केली मैक का निधन

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।
WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE