LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

भाला फेंक स्पर्धा में हुई गड़बड़ी, नीरज के थ्रो पर नहीं दिया गया स्कोर

NCG NEWS DESK: 

भारत के नीरज चोपड़ा पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के लिए मैदान में उतरे हैं। उनका इरादा अपने स्वर्ण पदक का बचाव करने के साथ सत्र का शानदार अंत करने का होगा। हालांकि, इस स्पर्धा की शुरुआत में ही गड़बड़ी आ गई है। सबसे पहले चीन के सुन चेंग चाओ थ्रो के लिए आए, लेकिन उनका थ्रो फाउल रहा। इसके बाद नीरज थ्रो के लिए आए। उन्होंने थ्रो किया, पर उनका स्कोर नहीं बताया गया। इसके बाद कुवैत के अब्दुलरहमान अलाजेमी ने भी थ्रो कर दिया और उनका स्कोर भी नहीं बताया गया। इसके बाद खेल को रोक दिया गया। नीरज काफी देर तक अधिकारियों से बात करते हुए दिखाई दिए। फिलहाल इसको लेकर जांच जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

खुद के जाल में फंसी चीनी परमाणु पनडुब्बीम, 55 नौसैनिकों की मौत की आशंका


भारत के महान एथलीटों में शामिल नीरज का काम आसान हो सकता है क्योंकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अरशद नदीम घुटने की पुरानी चोट के कारण इन खेलों से हट गए हैं। विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अब तक नदीम के खिलाफ हर प्रतियोगिता जीती है। दोनों ने कुल मिलाकर नौ बार एक साथ प्रतिस्पर्धा की है। इसमें 2018 का एशियाई खेल भी शामिल हैं, जहां पाकिस्तान का खिलाड़ी तीसरे जबकि भारतीय खिलाड़ी शीर्ष पर थे। हालांकि, नीरज अब तक 90 मीटर की दूरी तय नहीं कर पाए है, जबकि नदीम ने इसे हासिल कर लिया है।


बकरियों ने खाया गेंदा फूल 25000 का नुकसान, थाने में पेशी


नीरज अमेरिका के यूजीन में आयोजित डायमंड लीग के फाइनल में कुछ खास नहीं कर पाए थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। तब उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो 83.80 मीटर का किया था। वह चेक गणराज्य के जाकुब वादलेच से पीछे रह गए थे। हालांकि, इस प्रतियोगिता में वादलेच नहीं होंगे। उन्हें नदीम से ही कड़ी टक्कर मिल सकती थी, लेकिन अब नदीम भी खेलते नहीं दिखेंगे।


एलन मस्क को तगड़ा झटकाः TWITTER के पूर्व CEO ने एक्स से जीता मुकदमा- अब देनी होगी राशि


 

ऐसे में नीरज स्वर्ण पदक जीत सकते हैं। नीरज ने इस साल दोहा डायमंड लीग में उन्होंने 88.67 मीटर दूर भाला फेंका था, जबकि लुसान डायमंड लीग में वह 87.66 मीटर के साथ जीते थे। ज्यूरिख डायमंड लीग में 85.71 के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं, विश्व चैंपियनशिप में नीरज ने स्वर्ण पदक जीता था।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE