मल्लिकार्जुन खरगे और निर्मला सीतारमण के बीच महिला आरक्षण पर जमकर हुई कहासुनी

NCG NEWS DESK : राज्यसभा में आज नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बीच महिला आरक्षण को तीखी बहस हुई। दरअसल, मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने बयान में कहा कि सभी राजनीतिक दलों की ऐसी आदत है कि वे कमजोर महिलाओं को टिकट दे देते हैं। मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान पर राज्यसभा में हंगामा शुरू हो गया। खरगे के बयान का जवाब निर्मला सीतारमण ने दिया। दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई।महिला आरक्षण पर जमकर हुई कहासुनी
चुनाव से पहले नोटो के बंडल के साथ कांग्रेस MLA का वीडियो वायरल, CM बघेल का बयान आया सामने
दरअसल, संसद की नई इमारत में राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला रिजर्वेशन बिल पर कहा कि अनुसूचित जाति की महिलाओं की साक्षरता दर कम है और यही कारण है कि राजनीतिक दलों की आदत है कि वे कमजोर महिलाओं को टिकट दे देते हैं,l
पुराने संसद का आज आखिरी दिन, जाने क्या होगा विशेष
वे उन महिलाओं को नहीं चुनते जो शिक्षित हैं और लड़ सकती हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- हम विपक्ष के नेता का सम्मान करते हैं लेकिन इस तरह का बयान देना कि सभी पार्टियाँ उन महिलाओं को चुनती हैं जो कमजोर हैं, यह हमें बिल्कुल मंजूर नहीं है। हम सभी को हमारी पार्टी ने सशक्त बनाया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक सशक्त महिला हैं…” इस पर खरगे ने कहा-”पिछड़े, एसटी की महिलाओं को ऐसे मौके नहीं मिलते जो उन्हें मिल रहे हैं, हम ये कह रहे हैं।महिला आरक्षण पर जमकर हुई कहासुनी
डेंगू के इलाज के नाम पर 77 लाख रुपए फर्जीवाड़ा करने वाले 25 अस्पतलों को भेजा गया नोटिस









