LIVE UPDATE
विदेश

दो विमानों के बीच हुई जोरदार टक्कर,379 यात्रियों और चालक दल को निकाल लिया गया सुरक्षित

NCG NEWS DESK JAPAN ;-

जापान की राजधानी टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है. एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त दो विमानों में टक्कर के बाद एक विमान रनवे पर ही धू-धू कर जल गया. दो विमानों में से एक विमान जापान एयरलाइंस का था जबकि दूसरा विमान कोस्ट गार्ड का बताया जा रहा है. जापान एयरलाइंस के विमान में कुल 379 यात्री सवार थे. घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टक्कर के बाद पैसेंजर विमान के पीछले हिस्से में आग लग गई. जब तक यात्रियों को बाहर निकाला जाता तब तक आग ने पूरे विमान को अपनी चपेट में ले लिया. कोस्ट गार्ड के विमान में कुल छह लोग सवार थे, इनमें से पांच लोगों की मौत हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, कोस्ट गार्ड के विमान को भी काफी नुकसान पहुंचा है.

शिन चिटोस एयरपोर्ट से उड़ान भरा था विमान

घटना की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जिसमें आग विमान के भीतर तक फैली नजर आ रही है. विमान जापान के ही शिन चिटोस एयरपोर्ट से उड़ान भरा था हनेडा पहुंचा था. एयरपोर्ट पर लैंडिंग होने के बाद रनवे पर ही दो विमानों की टक्कर हो गई. घटना के बाद जापान एयरलाइंस और एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं.

कोस्ट गार्ड के विमान में सवार थे कुल छह लोग

रिपोर्ट के मुताबिक, कोस्ट गार्ड ने कहा है कि उसका एक विमान हनेडा एयरपोर्ट पर जापान एयरलाइंस के एक विमान से टकरा गया. कोस्ट गार्ड ने कहा कि दो विमानों के बीच यह टक्कर हनेडा के सी रनवे पर लैंडिंग के बाद हुई. कोस्ट गार्ड के विमान में कुल 6 लोग सवार थे. घटना के बाद इनमें से पांच लोग लापता हो गए थे, लेकिन उनका पता लगा लिया गया है.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE