LIVE UPDATE
भारत

सांसद के प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दिये बयान के बाद मच बवाल, भाजपा ने की निष्कासित करने की मांग

NCG NEWS DESK New Delhi : 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेजस लड़ाकू विमान से उड़ान भरने पर देश में राजनीति शुरू हो चुकी है। विपक्षी पार्टियों ने इसकी आलोचना तक कर दी। इस बीच टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने पीएम को लेकर एक विवादित बयान दे दिया। सांसद के बयान के बाद बवाल मच गया और भाजपा ने उनको निष्कासित तक करने की मांग कर दी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दरअसल, टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने कहा कि, जब नरेंद्र मोदी देश में थे, तो इसरो का मिशन फेल हो गया। जब कंगना रनौत नरेंद्र मोदी से मिलीं, तो उनकी फिल्म सुपर फ्लॉप हो गई। जब विराट कोहली ने नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाया, तो लगातार 3 साल तक उनका शतक नहीं बना। इसके बाद हाल ही में आयोजित विश्व कप में लगातार 10 मैच जीतने के बाद, भारत सिर्फ इसलिए फाइनल हारा, क्योंकि प्रधानमंत्री उस स्टेडियम में गए। सांसद ने आगे कहा कि अब मुझे डर है कि पीएम तेजस लड़ाकू विमान में सवार हो गए हैं, अब कहीं वो भी जल्द दुर्घटनाग्रस्त न हो जाए।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पलटवार करते हुए टीएमसी नेता को उनके बयान के लिए उनकी पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। पूनावाला ने कहा, ‘ममता बनर्जी, यदि आपमें थोड़ी सी भी देशभक्ति और नैतिकता है, तो आपको शांतनु सेन को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए।’

ये भी पढ़े :-

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE