
NCG NEWS DESK Raipur;
राजधानी रायपुर में कॉलेज छात्रों के बीच जमकर मारपीट का वीडियो सामने आया है। दो गुटों के बीच जमकर लात-घुसे बरसे। यह मामला मौदहापारा थाने क्षेत्र के दुर्गा कॉलेज का है, जहां छात्रों के बीच जमकर मार पीट हुई है। आरोप है कि एबीवीपी के छात्र नेता समेत कार्यकर्ता पीएससी मामले में घेराव के लिए समर्थन मांगने के लिए दुर्गा कॉलेज गए थे। इस दौरान कैंपस में एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र आपस में भिड़ गए।
देर रात पांच मंजिला इमारत में लगी आग
दुर्गा कॉलेज के कैंपस में ही एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र नेता और कार्यकर्ता के बीच जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि एक युवक बेल्ट से मार रहा है, तो वहीं दूसरे पार्किंग से साइकिल उठाकर फेंककर मर रहा है। दोनों दलों के कार्यकर्ता जमकर भिड़ें।
BJP ने राहुल गांधी को बताया नए जमाने का ‘रावण’, एक्स पर जारी किया पोस्टर
रायपुर के एबीवीपी और एनएसयूआई के युवा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश दिखा। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इसका वीडियो पास खड़े युवक ने बनाई है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। काफी देर झगड़ा चलने के बाद कॉलेज के मेन गेट को बंद किया गया। इससे झगड़ा थोड़ा शांत हुआ। पूरा मामला मौदहापारा थाने क्षेत्र का है।



















