WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
भारत का इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेक्टर आने वाले समय में तेज़ी से बढ़ने वाला है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 2030 तक ईवी सेक्टर में 5 करोड़ नौकरियां पैदा होंगी। भारतीय ईवी मार्केट की संभावित क्षमता 2030 तक 20 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। Electric Vehicles सेक्टर में 2030 तक आएगा बड़ा उछाल, 5 करोड़ नौकरियां होंगी पैदा…
गडकरी ने यह भी बताया कि 2030 तक ईवी वित्त बाजार का आकार 4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। इससे यह साफ है कि न केवल इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन और उपयोग बढ़ेगा, बल्कि इससे जुड़े फाइनेंसिंग सेक्टर में भी भारी उछाल देखने को मिलेगा।
भारत में वायु प्रदूषण का बड़ा हिस्सा परिवहन क्षेत्र से आता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में 40 प्रतिशत वायु प्रदूषण का कारण वाहन हैं। इसके अलावा, भारत हर साल 22 लाख करोड़ रुपये का जीवाश्म ईंधन आयात करता है, जो अर्थव्यवस्था पर भारी बोझ डालता है। यही कारण है कि सरकार हरित ऊर्जा को प्राथमिकता दे रही है। Electric Vehicles सेक्टर में 2030 तक आएगा बड़ा उछाल, 5 करोड़ नौकरियां होंगी पैदा…
भारत की बिजली खपत का 44% हिस्सा सौर ऊर्जा से आता है। गडकरी ने बताया कि सरकार सौर ऊर्जा, हाइड्रो पावर और बायोमास ऊर्जा के विकास को प्राथमिकता दे रही है। भारत में 1 लाख इलेक्ट्रिक बसों की ज़रूरत है, लेकिन वर्तमान में केवल 50,000 बसें ही उपलब्ध हैं। उन्होंने उद्योगपतियों से आग्रह किया कि वे इस क्षेत्र में अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार करें। Electric Vehicles सेक्टर में 2030 तक आएगा बड़ा उछाल, 5 करोड़ नौकरियां होंगी पैदा…
गडकरी ने कहा कि 2014 में भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का आकार 7 लाख करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपये हो गया है। भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। अमेरिका और चीन क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं। Electric Vehicles सेक्टर में 2030 तक आएगा बड़ा उछाल, 5 करोड़ नौकरियां होंगी पैदा…
गडकरी ने कंपनियों से अपील की कि वे इलेक्ट्रिक वाहनों की गुणवत्ता से समझौता न करें। उन्होंने कहा कि यह समय भारतीय उद्योगों के लिए सुनहरा मौका है और आने वाले समय में यह क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। Electric Vehicles सेक्टर में 2030 तक आएगा बड़ा उछाल, 5 करोड़ नौकरियां होंगी पैदा…
Android Tips: एंड्रॉयड स्मार्टफोन हर प्राइस सेगमेंट में उपलब्ध हैं और इनकी कीमत iOS डिवाइस की तुलना में काफी कम...
Read moreस्वामी/प्रकाशक/संपादक – ताराचन्द चन्द्राकर
कार्यालय – वृंदानगर शिवपारा बोरसी,दुर्ग जिला दुर्ग (छ. ग.)
फोन – 0788-2960430
Mo. 8815050000
E-mail – nidarchhattisgarh@gmail.com
contact@nidarchhattisgarh.com
© Copyright 2023 - 2024, All Rights Reserved | Proudly Design by serverhosthub.com
© Copyright 2023 - 2024, All Rights Reserved | Proudly Design by serverhosthub.com