• Contact us
  • Disclaimer
  • About us
  • Privacy Policy
  • Web Stories
  • E-paper
Sunday, July 13, 2025
  • Login
Nidar Chhattisgarh
Live Radio
Live Tv
  • होम
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
    • कवर्धा
    • कांकेर
    • कोंडागांव
    • कोरबा
    • कोरिया
    • गरियाबंद
    • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
    • जगदलपुर
    • जशपुर
    • जांजगीर-चांपा
    • भांठापारा-बलौदाबाजार
    • दुर्ग
    • मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
    • महासमुंद
    • मुंगेली
    • राजनांदगांव
    • रायगढ़
    • रायपुर
    • सारंगढ़-बिलाईगढ़
    • सुकमा
    • सूरजपुर
    • सरगुजा
    • अंबिकापुर
    • दंतेवाड़ा
    • धमतरी
    • नारायणपुर
    • बलरामपुर
    • बस्तर
    • बालोद
    • बिलासपुर
    • बीजापुर
    • बेमेतरा
  • विदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा / नौकरी
  • टेक्नोलॉजी
  • सूचना का अधिकार
    • कृषि एवं पर्यावरण
  • अपराध
Epaper
No Result
View All Result
  • होम
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
    • कवर्धा
    • कांकेर
    • कोंडागांव
    • कोरबा
    • कोरिया
    • गरियाबंद
    • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
    • जगदलपुर
    • जशपुर
    • जांजगीर-चांपा
    • भांठापारा-बलौदाबाजार
    • दुर्ग
    • मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
    • महासमुंद
    • मुंगेली
    • राजनांदगांव
    • रायगढ़
    • रायपुर
    • सारंगढ़-बिलाईगढ़
    • सुकमा
    • सूरजपुर
    • सरगुजा
    • अंबिकापुर
    • दंतेवाड़ा
    • धमतरी
    • नारायणपुर
    • बलरामपुर
    • बस्तर
    • बालोद
    • बिलासपुर
    • बीजापुर
    • बेमेतरा
  • विदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा / नौकरी
  • टेक्नोलॉजी
  • सूचना का अधिकार
    • कृषि एवं पर्यावरण
  • अपराध
No Result
View All Result
Nidar Chhattisgarh
 Live Tv    Radio 
No Result
View All Result
  • ई-पेपर
  • भारत
  • हमर छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • विदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • सूचना का अधिकार
  • कानून
  • अपराध
  • कृषि एवं पर्यावरण
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्यात्म
  • संपादकीय
Home कृषि एवं पर्यावरण

मनरेगा : न रहेंगे जॉब कार्ड, न मजदूर मांगेंगे काम!

Nidar Chhattisgarh Desk by Nidar Chhattisgarh Desk
September 5, 2023
in कृषि एवं पर्यावरण, भारत, शिक्षा
0
मनरेगा : न रहेंगे जॉब कार्ड, न मजदूर मांगेंगे काम!
XFacebookLinkedInTumblrVKWhatsAppShare

जहां एक तरफ उच्च बेरोज़गारी और ग्रामीण आर्थिक हालात की कठिन परिस्थितियों में मनरेगा अपनी उपयोगिता साबित कर रहा है, वहीं मनरेगा पर लगातार हमले करने के लिए वर्तमान सरकार की आलोचना हो रही है। वैसे तो कई शोध और सरकारी एजेंसियों की रिपोर्ट मनरेगा की उपयोगिता सिद्ध कर चुकी है, लेकिन मोदी सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में मनरेगा का महत्व कभी समझा ही नहीं। एक अपवाद अगर था तो कोविड महामारी का समय, जब वित्त मंत्री तक को इसका महत्व स्वीकार करना पड़ा और इसके लिए अतिरिक्त बजट का भी प्रबंध करना पड़ा। हालांकि यह बजट भी मनरेगा के तहत काम की उच्च मांग के सामने नाकाफी था। बहरहाल साल-दर-साल मनरेगा पर हमले बढ़ते गए, बजट निरंतर कम होता चला गया।

मनरेगा में काम करने के लिए परिवार का जॉब कार्ड होना ज़रूरी है। अगर परिवार का जॉब कार्ड नहीं बना है, तो किसी भी सदस्य को काम नहीं मिलता है। दरअसल बिना जॉब कार्ड के मनरेगा में कोई काम मांग ही नहीं सकता है। यह उसी तरह है, जिस तरह सभी वयस्क नागरिकों को मताधिकार तो है, लेकिन अगर मतदाता सूची में नाम नहीं हैं, तो अधिकार होने के बावजूद वोट नहीं दे सकते। ठीक उसी तरह काम का अधिकार होने के बावजूद अगर जॉब कार्ड नहीं बना है, तो मज़दूर काम नहीं मांग सकते।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

वर्तमान में हमारे देश में 14.87 करोड़ जॉब कार्ड हैं, जिनमें कुल मिलाकर 26.73 करोड़ मज़दूर पंजीकृत हैं। इनमें से बहुत से मज़दूर काम नहीं करते या बहुतों को काम नहीं मिलता है, लेकिन उनके पास अधिकार है कि वे कभी भी काम मांग सकते हैं। 26.73 करोड़ मज़दूरों में से 14.39 करोड़ मज़दूर सक्रिय मज़दूर हैं। सक्रिय मज़दूर उनको कहा जाता है, जिन्होंने पिछले वर्ष एक भी दिन का काम किया है। इसी तरह कुल जॉब कार्ड में से 9.73 करोड़ जॉब कार्ड सक्ररिय है। अब सरकार ने बड़ी संख्या में जॉब कार्ड ही डिलीट कर दिए है। संसद में सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2022-23 में 5,1891168 यानी पांच करोड़ से अधिक जॉब कार्ड रद्द कर दिए गए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इसमें 247% की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2021-22 में 1.49 करोड़ जॉब कार्ड रद्द किये गए थे।

केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद प्याज की कीमत में हुई गिरावट

सबसे ज़्यादा पश्चिम बंगाल से जॉब कार्ड काटे गए हैं। इसके बाद नंबर आता है आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का। सरकार ने जॉब कार्ड काटने के जो कारण बताए हैं, वो काफी दिलचस्प है। कुल मिलाकर सरकार ने जॉब कार्ड डिलीट करने के पांच कारण बताए हैं : जैसे – फर्जी जॉब कार्ड, डुप्लीकेट जॉब कार्ड, मज़दूर काम करने के लिए तैयार नहीं है, ग्राम पंचायत से परिवार पलायन कर गए हैं तथा मज़दूरों की संख्या में कमी।

पहला और दूसरा कारण चलो मान भी लें, लेकिन यह कैसे पता चला कि मज़दूर काम करने के लिए तैयार ही नहीं हैं। यह तय कौन कर रहा है कि मज़दूर काम नहीं करना चाहता है? इसके लिए कितने मज़दूरों से संपर्क किया गया और कितने मज़दूरों ने मना कर दिया कि वे काम करने के लिए इच्छुक नहीं हैं। यह सीधा-सा तरीका है मज़दूरों को भविष्य में काम से महरूम करने के लिए। हम सब जानते हैं कि मज़दूरों के जॉब कार्ड होने के बावजूद काम न कर पाने के कई कारण हैं। प्राथमिक कारण तो है काम न मिलना, काम और मज़दूरी मिलने की पेचीदगियों से मज़दूरों में हतोत्साहन आदि। कुछ भी हो, लेकिन यह मुख्य कारण नहीं है कि लोग काम नहीं करना चाहते हैं। यकीनी तौर पर इसकी पुष्टि तो खुद मज़दूर या पंचायत कर सकती है, लेकिन उन तक तो प्रशासन पहुंच ही नहीं रहा। हालांकि कानून में प्रावधान है कि अगर जॉब कार्ड काटना हैं, तो इसकी सूचना और कारण पंचायत को देकर अनुमोदित करवाना होता है, लेकिन यह प्रक्रिया प्रशासन नहीं अपना रहा। उल्टा प्रशासन तो कई जगह अपना पीछा छुड़ाने के लिए कह रहा है कि जिनके नाम कटे हैं, वे नई सूची में जोड़ लिए जायेंगे, लेकिन “कब?” – यह कोई नहीं बता रहा।

राजनीतिक शिकार हुईं एन.सी.ई.आर.टी. की पाठ्य पुस्तकें

गौरतलब है कि जितने परिवारों के पास जॉब कार्ड होता है, उनमें से केवल 50 प्रतिशत के आसपास को ही प्रतिवर्ष काम मिल पाता है। इतनी बड़ी संख्या में जॉब कार्ड डिलीट करके  आंकड़ा सुधारने की भी कवायद हो सकती है। यह कोई सामान्य बात नहीं है, बल्कि बहुत खतरनाक रुझान है। लगातार बढ़ती बेरोज़गारी, विशेष तौर पर ग्रामीण बेरोज़गारी, के चलते मनरेगा में काम की मांग लगातार बढ़ रही है। इस वर्ष भी पहले कुछ महीनों में ही काम की मांग पिछले वर्षो की तुलना में 10 प्रतिशत तक अधिक रही है। मनरेगा जॉब कार्ड बनाने की कठिन प्रक्रिया होते हुए भी मज़दूरों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है। अभी तक यह प्रचारित किया जाता था कि नौजवान मनरेगा में काम नहीं करना चाहते, लेकिन 18 से 30 वर्ष की आयु वाले नौजवान मज़दूरों के पंजीकरण में बढ़ोतरी हुई है। संसद में एक सवाल के

जवाब में ग्रामीण विकास मंत्री गिरीराज सिंह ने बताया कि 18 से 30 साल के नौजवानो की मनरेगा में पंजीकरण संख्या 2.95 करोड़ से बढ़कर 3.06 करोड़ हो गई है। वर्ष 2022-23 में कुल मज़दूरों का 57.43 प्रतिशत महिलाओं का है।

बेरोज़गारी के चलते काम की बड़े स्तर पर मांग और ज़रूरत होते हुए भी मनरेगा में 100 दिन का काम पूरा करने वाले परिवारों की संख्या चिंताजनक रूप से कम है। गौरतलब है कि मनरेगा में प्रत्येक परिवार को हर वर्ष 100 दिन का रोज़गार देने का कानूनी प्रावधान है। ग्रामीण बेरोज़गारी और महंगाई की स्थिति में हर परिवार चाहता है कि उनको 100 दिन का रोज़गार मिले। लेकिन राजनैतिक इच्छा शक्ति और बजट की कमी के चलते अनेकों कारण का हवाला देकर परिवारों के 100 दिन के रोज़गार का हक़ कभी भी पूरा नहीं किया जाता है। 100 दिन का रोज़गार पूरा करने वाले परिवारों की संख्या पिछले दस वर्षो में कभी भी 10 प्रतिशत तक नहीं पहुंची है। प्रतिवर्ष औसत काम के दिन भी आमतौर पर 50 दिन तक नहीं पहुंचते है। पिछले वर्ष तो ये 48 दिन ही थे।

हापुड़ में शर्मनाक हरकत: नशे में धुत अर्धनग्न सिपाही ने दौड़ाई कार, वीडियो वायरल, वाहन सीज!

जब मनरेगा लागू हुआ था, तो इसको लागू करने और इसके ज़रिए ग्राम में विकास के लिए ग्राम सभाओं और ग्राम पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका तय की गई थी। मौलिक अवधारणा यह भी थी कि ग्राम पंचायतें मनरेगा को धरातल पर लागू करेंगी। ग्राम पंचायतें ग्राम सभा के माध्यम से लंबे समय और अल्पावधि के लिए परिप्रेक्ष्य योजना तैयार करेंगी, क्योंकि पंचायतें ही जानती हैं कि गांव में कितने लोग काम करने वाले हैं और कहां काम की ज़रूरत है। इसके ज़रिए गांव के सतत विकास की कल्पना की गई थी। गांव में कृषि की ज़मीन के विकास, खाली या बंजर ज़मीन का उपयोग, पौधारोपण और उनकी देखभाल के तमाम कामों की व्यवस्थित योजना का ज़िम्मेदारी ग्राम पंचायत की तय की गई थी। दरअसल सोच यह थी कि लोग कल्पना करें कि वे एक दशक या एक निश्चित समय के बाद अपने गांव को कहां देखना चाहते हैं। इसके लिए मनरेगा के ज़रिए मानव संसाधन का बेहतरीन उपयोग किया जा सकता है, लेकिन समय के साथ पंचायतों की भूमिका सतही तौर पर केवल ग्राम सभा में काम के तथाकथित सेल्फ पास करवाना रह गई है।

जब प्रशासन पंचायतों और ग्राम सभाओं के ज़रिए स्थानीय लोगों की भागीदारी नहीं करवाता, तो देश की पंचायतों का एक बड़ा हिस्सा मनरेगा के प्रति उदासीन हो जाता है।

यह उनके लिए एक बोझ बन कर रह जाता है। वहीं एक बड़ा हिस्सा इसका उपयोग केवल भ्रष्टाचार के लिए करता है। पिछले कुछ वर्षों में, ग्राम सभाओं की भागीदारी करने के बजाय फंड प्रबंधन को केंद्रीकृत कर दिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: हत्या के आरोपी को बालिग होने के बाद मिली रिहाई

मनरेगा के कार्यान्वयन में ज़्यादा से ज़्यादा केंद्रीयकरण किया जा रहा है। पिछले नौ वर्षों में तो एक चलन-सा बन गया है कि सीधे केंद्र से (ग्रामीण विकास मंत्रालय) से आदेश लागू होते हैं और राज्यों को केवल उनको लागू करना होता है। मनरेगा को लागू करने में राज्यों के अनुभवों को नीति निर्धारण में कोई स्थान नहीं दिया जाता। हाल ही में हमने देखा है कि किस तरह केंद्र के निर्णयों के कारण कई राज्यों द्वारा मनरेगा में मज़दूरों को दी जाने वाली सहायता पर रोक लग गई है। उदाहरण के लिए गर्मियों में ज़्यादातर राज्यों में काम करने के समय में कुछ लचीलापन था।

जैसे भीषण गर्मी से बचने के लिए मज़दूरों को सुबह जल्दी और शाम को देर तक काम करने की छूट थी, ताकि दोपहर के समय मज़दूर अपने घर पर आराम कर पाएं। काम के घंटो में यह लचीलापन कई राज्यों में लागू किया जाता था, जो मनरेगा को लागू करने के अनुभवों के आधार पर था। वैसे भी मनरेगा में काम ‘पीस वर्क’ के आधार पर होता है, न कि दैनिक आधार पर। इसके मायने ये हैं कि एक निश्चित काम करना होता है, चाहे यह दिन के किसी भी और कितने भी समय में किया जाए। लेकिन केन्द्रीय मंत्रालय द्वारा दिन में दो बार जीओ-टैग्ड ऑनलाइन हाज़िरी के चलते मज़दूरों को तपती धूप में मनरेगा कार्यस्थल पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे मज़दूर भारी बेरोज़गारी होने के बावजूद गर्मियों में मनरेगा के तहत काम नहीं कर पा रहें है, क्योंकि भीषण गर्मी में कठोर शारीरिक श्रम लगभग असंभव हो जाता है। गौरतलब है कि गर्मियों के कुछ महीनों में तो सरकार ही लोगों को धूप में बाहर न निकलने की सलाह जारी करती है। हालांकि ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा कराए गए एक आंतरिक अध्ययन में मनरेगा के विकेंद्रीकरण पर जोर दिया गया है, जिससे जमीनी स्तर पर इसको लागू करने में अधिक “लचीलापन” मिल सके। इसी अध्ययन में एनएमएमएस के माध्यम से दिन में दो बार ऑनलाइन हाजिरी से मज़दूरों के लिए पैदा हो रही दिक्कतों के बारे में चेताया है। लेकिन केंद्र सरकार ठीक इसके विपरीत काम कर रही है और मनरेगा का ज़्यादा से ज़्यादा केंद्रीयकरण कर रही है।

’16 साल की लड़की सेक्स संबंधित फैसले लेने में सक्षम’, हाईकोर्ट ने प्रेमी के खिलाफ POCSO मामला किया रद्द

मनरेगा में भ्रष्टाचार ख़त्म करने के नाम पर इसका अंतहीन केंद्रीयकरण और तकनीक का बेतहाशा प्रयोग नित दिन मज़दूरों और गांव में इसे लागू करने वाली संस्थानों के लिए समस्या पैदा कर रही है। केंद्र सरकार ऐसा दिखा रही है कि भ्रष्टाचार केवल केंद्र से ही ख़त्म होगा, इसलिए सीधा केंद्र से फतवे मिल रहे हैं और केंद्र को रिपोर्टिंग हो रही है। इसी के नाम पर एनएमएमएस के ज़रिए दिन में दो बार ऑनलाइन हाज़िरी ली जा रही है। अब तो मनरेगा के तहत आने वाली वर्कसाइट की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइंस के मुताबिक ड्रोन्स की मदद से वर्कसाइट पर जारी कामों की मॉनिटरिंग, पूरे हो चुके काम की जांच, काम का आंकलन और शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। ड्रोन का इस्तेमाल लोकपाल के द्वारा किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिले में एक लोकपाल तैनात किया जाएगा, जो स्वतः संज्ञान लेकर शिकायतों को दर्ज करके उन्हें 30 दिनों के भीतर निपटाएगा। मंत्रालय द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) में ये सब बातें तो प्रस्तावित हैं, लेकिन इसके लिए राज्यों को कोई अतिरिक्त फंड नहीं दिया जा रहा है। इससे राज्यों पर ही आर्थिक बोझ पड़ेगा। इसमें भी निजीकरण का रास्ता खोज लिया गया है, इसलिए केंद्र ने राज्य सरकार को ड्रोन खरीदने के बजाय ड्रोन एजेंसियों को हायर करने का निर्देश दिया है।

किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार लोगों की सक्रिय भागीदारी के बिना ख़त्म नहीं किया जा सकता। केवल तकनीक के सहारे भ्रष्टाचार से नहीं लड़ा जा सकता। तकनीक की अपनी सीमाएं हैं और इंसान इसे भली-भांति जानता है। इसके लिए मजबूत राजनैतिक इच्छाशक्ति की दरकार होती है। एक संस्कृति का निर्माण करना होता है। मनरेगा में भी अगर भ्रष्टाचार से पार पाना है, तो ये लोगों की भागीदारी से ही संभव होगा। सोशल ऑडिट की अवधारणा का यही आधार है। केंद्र सरकार भ्रष्टाचार के नाम पर बड़े बदलाव कर रही है, लेकिन सोशल ऑडिट के लिए न तो गंभीर है और न ही इसके लिए उपयुक्त बजट का प्रबंध करती है। वैसे भी स्थानीय राजनेताओं और प्रशासन को भ्रष्टाचार का पता लगाने के लिए कोई अतिरिक्त प्रयास करने की ज़रूरत नहीं है। यह तो एक खुला रहस्य है, जो सबको पता है। ज़रूरत है तो इसके ख़िलाफ़ खड़े होने की, लेकिन गांव में ठेकेदारों, राजनेताओं और अधिकारियों का नापाक गठजोड़ पूरी तालमेल से भ्रष्टाचार करता है। मज़दूरों के प्रश्न पूछने या आंदोलन करने पर उल्टा उनको ही शिकार बनाया जाता है।

तेजस्वी ही होंगे CM! कन्हैया कुमार ने खत्म किया सस्पेंस, BJP पर बोला बड़ा हमला

ये सब तो मज़दूरों के सामने नित नई मुश्किलें खड़ी करने के हथकंडे हैं। ये सब नई जटिलताएं पैदा करते हुए मनरेगा को लागू करने वाली एजेंसियों और मज़दूरों को हतोत्साहित करने के हथकंडे हैं, ताकि वह मनरेगा के काम में रूचि न दिखाए। इसके साथ ही जुड़ता है बहुत कम मज़दूरी और मज़दूरी मिलने में देरी का मामला। कम बजट के कारण मज़दूरी के भुगतान में देरी होती है, क्योंकि केंद्र सरकार समय पर राज्यों के लिए फंड रिलीज़ नहीं करती और कम फंड देती है। प्रत्येक वर्ष मनरेगा में मज़दूरी और सामग्री दोनों के मद में समय पर बजट नहीं दिया जाता है। प्रत्येक वर्ष साल के अंत तक बजट ख़त्म हो जाता है और मज़दूरों को काम नहीं मिल पाता। हर बजट का लगभग 20% हिस्सा पिछले साल की देनदारियों में चला जाता है। संसद में सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार को राज्यों को मज़दूरी के मद में 6366 करोड़ रूपये देने हैं। पश्चिम बंगाल में तो पिछले वर्ष से ही भ्रष्टाचार के नाम पर मनरेगा के लिए फंड ही नहीं दिया जा रहा है। भ्रष्टाचार का तो पता नहीं लेकिन मज़दूरों की ज़िंदगी ज़रूर ख़त्म हो रही है।

(आलेख : विक्रम सिंह)

मनरेगा : न रहेंगे जॉब कार्ड, न मजदूर मांगेंगे काम!


शादी का प्रस्ताव देने वाले मुस्लिम को हर्षा रिछारिया का करार जवाब ll Harsha Richhariya ll
Load More... Subscribe
Tags: 1. #MNREGA10. #SocialJustice2. #RuralEmployment3. #WorkGuarantee4. #EmploymentForAll5. #SocialSafetyNet6. #RuralDevelopment7. #GovernmentPrograms8. #Livelihoods9. #IncomeSupportMinistry of Labour and EmploymentMinistry of Rural developement India

Previous Post

Dhamtari : गांधी चौक में माकपाईयों ने दिया धरना, की चिटफंड के पैसे वापस दिलाने की मांग  

Next Post

मुज़फ्फरनगर :  धर्म या मजहब नहीं देखती नफरत, सब कुछ निगलना ही है उसकी फ़ितरत

Related Posts

अहमदाबाद प्लेन हादसा: प्रारंभिक रिपोर्ट पर उठे सवाल, ALPA ने की निष्पक्ष जांच की मांग

अहमदाबाद प्लेन हादसा: प्रारंभिक रिपोर्ट पर उठे सवाल, ALPA ने की निष्पक्ष जांच की मांग

July 13, 2025
तमिलनाडु में बड़ा रेल हादसा: डीजल ले जा रही मालगाड़ी पटरी से उतरी, टैंकरों में लगी भीषण आग

तमिलनाडु में बड़ा रेल हादसा: डीजल ले जा रही मालगाड़ी पटरी से उतरी, टैंकरों में लगी भीषण आग

July 13, 2025

राज्यसभा के लिए नामित हुए उज्ज्वल निकम, हर्षवर्धन श्रृंगला समेत चार प्रतिष्ठित हस्तियां

नासिर-जुनैद केस: आरोपी गोरक्षक की आत्महत्या, बजरंग दल नेताओं पर उत्पीड़न का आरोप

रेलवे ने बदला आरक्षण का नियम: अब 8 घंटे पहले बनेगा पहला चार्ट, आपातकालीन कोटे के लिए भी नई समय-सीमा

40 साल पुरानी घूसखोरी, जो बनी मानसिक प्रताड़ना

गुरुग्राम टेनिस खिलाड़ी हत्याकांड में बड़ा खुलासा: एक म्यूजिक वीडियो बना पिता-बेटी के बीच खूनी संघर्ष की वजह

भोपाल नगर निगम का ‘आठवां अजूबा’: 90 डिग्री पुल के बाद अब सड़क के बीच बना दिया 2 फीट ऊंचा नाला!

छत्तीसगढ़ प्री-बी.एड. 2025 का रिजल्ट हुआ जारी, यहाँ देखें टॉपर्स लिस्ट और सीधा लिंक

हरियाणा में ‘चिड़िया-कबूतर’ पर लग रहा था सट्टा, पुलिस ने दो जिलों में रेड मारकर 21 जुआरियों को दबोचा

Next Post
मुज़फ्फरनगर :  धर्म या मजहब नहीं देखती नफरत, सब कुछ निगलना ही है उसकी फ़ितरत

मुज़फ्फरनगर :  धर्म या मजहब नहीं देखती नफरत, सब कुछ निगलना ही है उसकी फ़ितरत

महिला ने पति के ऊपर लगाया गैंगरेप कर बेचने का आरोप, सब इंस्पेक्टर समेत सात लोगों पर एफआईआर दर्ज

लाइफ स्टाइल

मेकाहारा अस्पताल की हालत चिंताजनक: करोड़ों की मशीनें बंद, दर्जनों मरीज छोड़कर भागे
स्वास्थ्य

मेकाहारा अस्पताल की हालत चिंताजनक: करोड़ों की मशीनें बंद, दर्जनों मरीज छोड़कर भागे

July 13, 2025
रायपुर में दूध का खुला खेल: मनमानी कीमतें और मिलावट से जनता परेशान, प्रशासन मौन
रायपुर

रायपुर में दूध का खुला खेल: मनमानी कीमतें और मिलावट से जनता परेशान, प्रशासन मौन

July 13, 2025
घटिया सर्जिकल ग्लब्स से मरीजों की जान जोखिम में! 5 महीने बाद सीजीएमएससी ने उठाया कदम
स्वास्थ्य

घटिया सर्जिकल ग्लब्स से मरीजों की जान जोखिम में! 5 महीने बाद सीजीएमएससी ने उठाया कदम

July 11, 2025
छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर बने भारत के सबसे तेज धावक, 100 मीटर में तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड
लाइफस्टाइल

छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर बने भारत के सबसे तेज धावक, 100 मीटर में तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

July 10, 2025
मरीजों की जान से खिलवाड़! CGMSC ने सर्जरी के लिए भेज दिए जंग लगे ब्लेड, ऑपरेशन थिएटर में मचा हड़कंप
स्वास्थ्य

मरीजों की जान से खिलवाड़! CGMSC ने सर्जरी के लिए भेज दिए जंग लगे ब्लेड, ऑपरेशन थिएटर में मचा हड़कंप

July 10, 2025
  • Trending
  • Comments
  • Latest
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार का मुख्य कारण

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार का मुख्य कारण , पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की घोर अनदेखी 

December 5, 2023
छत्तीसगढ़: बिना तलाक दूसरी शादी करना CMO को पड़ा भारी, महिला आयोग ने की निलंबन की सिफारिश

छत्तीसगढ़: बिना तलाक दूसरी शादी करना CMO को पड़ा भारी, महिला आयोग ने की निलंबन की सिफारिश

June 1, 2025
स्क्रीन में अश्लील वीडियो

अचानक चलने लगा मां बम्लेश्वरी मंदिर में लगे स्क्रीन में अश्लील वीडियो, बड़ी लापरवाही आई सामने

February 17, 2024
सरपंच संघ के अध्यक्ष बनने का सपना देखने वाले पड़की भाट के सरपंच उपेंद्र भोला यादव पर हुआ महिला से छेड़छाड़ मामले में मामला दर्ज

सरपंच संघ के अध्यक्ष बनने का सपना देखने वाले पड़की भाट के सरपंच उपेंद्र भोला यादव पर हुआ महिला से छेड़छाड़ मामले में मामला दर्ज

May 28, 2025
CG NEWS: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ऑटो एक्सपो में वाहनों पर 50 फीसदी छूट पर लगाई गई याचिका खारिज, राडा ने किया स्वागत…

CG NEWS: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ऑटो एक्सपो में वाहनों पर 50 फीसदी छूट पर लगाई गई याचिका खारिज, राडा ने किया स्वागत…

0
नहीं चलेगी हीरोपंतीः मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर पटाखा फोड़ने वालों की निकली हवा, पुलिस ने 186 बुलेट को बनाया जब्ती, ठोका जुर्माना…

नहीं चलेगी हीरोपंतीः मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर पटाखा फोड़ने वालों की निकली हवा, पुलिस ने 186 बुलेट को बनाया जब्ती, ठोका जुर्माना…

0
राज्यपाल हरिचंदन से खिलाड़ी श्रीमंत झा ने की भेंट, गवर्नर ने दी शुभकामनाएं

राज्यपाल हरिचंदन से खिलाड़ी श्रीमंत झा ने की भेंट, गवर्नर ने दी शुभकामनाएं

0
Amitabh Bachchan ने अपने ब्लॉग में दिया Good News, जानिए उन्होंने क्या लिखा …

Amitabh Bachchan ने अपने ब्लॉग में दिया Good News, जानिए उन्होंने क्या लिखा …

0
अहमदाबाद प्लेन हादसा: प्रारंभिक रिपोर्ट पर उठे सवाल, ALPA ने की निष्पक्ष जांच की मांग

अहमदाबाद प्लेन हादसा: प्रारंभिक रिपोर्ट पर उठे सवाल, ALPA ने की निष्पक्ष जांच की मांग

July 13, 2025
तमिलनाडु में बड़ा रेल हादसा: डीजल ले जा रही मालगाड़ी पटरी से उतरी, टैंकरों में लगी भीषण आग

तमिलनाडु में बड़ा रेल हादसा: डीजल ले जा रही मालगाड़ी पटरी से उतरी, टैंकरों में लगी भीषण आग

July 13, 2025
CG Crime: शिवा बुक ऑनलाइन सट्टा एप का भंडाफोड़, 20 करोड़ की लेन-देन का पर्दाफाश

CG Crime: शिवा बुक ऑनलाइन सट्टा एप का भंडाफोड़, 20 करोड़ की लेन-देन का पर्दाफाश

July 13, 2025
राज्यसभा के लिए नामित हुए उज्ज्वल निकम, हर्षवर्धन श्रृंगला समेत चार प्रतिष्ठित हस्तियां

राज्यसभा के लिए नामित हुए उज्ज्वल निकम, हर्षवर्धन श्रृंगला समेत चार प्रतिष्ठित हस्तियां

July 13, 2025

टेक्नोलॉजी

JBL Tour Pro 3 भारत में लॉन्च: दुनिया का पहला स्मार्ट टचस्क्रीन केस, AI फीचर्स और 44 घंटे की बैटरी, जानिए कीमत और खूबियां
टेक्नोलॉजी

JBL Tour Pro 3 भारत में लॉन्च: दुनिया का पहला स्मार्ट टचस्क्रीन केस, AI फीचर्स और 44 घंटे की बैटरी, जानिए कीमत और खूबियां

by Nidar Chhattisgarh Desk
July 10, 2025
0

JBL Tour Pro 3 भारत में लॉन्च: दुनिया का पहला स्मार्ट टचस्क्रीन केस, AI फीचर्स और 44 घंटे की बैटरी,...

Read more
अब हर गांव में चलेगा रॉकेट-स्पीड इंटरनेट! एलन मस्क की Starlink को भारत में मिली हरी झंडी, जानें कैसे बदलेगी आपकी जिंदगी

अब हर गांव में चलेगा रॉकेट-स्पीड इंटरनेट! एलन मस्क की Starlink को भारत में मिली हरी झंडी, जानें कैसे बदलेगी आपकी जिंदगी

July 9, 2025
Tecno Pova 7 सीरीज की पहली सेल कल Flipkart पर: 6000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन सिर्फ ₹12,999 में!

Tecno Pova 7 सीरीज की पहली सेल कल Flipkart पर: 6000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन सिर्फ ₹12,999 में!

July 9, 2025
Highway पर बार-बार एक्सीलेरेटर दबाकर थक गए? जानिए क्या है Cruise Control, जो बदल देगा आपका ड्राइविंग का अंदाज!

Highway पर बार-बार एक्सीलेरेटर दबाकर थक गए? जानिए क्या है Cruise Control, जो बदल देगा आपका ड्राइविंग का अंदाज!

July 7, 2025
Nothing Phone 3 vs iPhone 16: कीमत एक, जंग अनेक! डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस में कौन है असली किंग?

Nothing Phone 3 vs iPhone 16: कीमत एक, जंग अनेक! डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस में कौन है असली किंग?

July 2, 2025
Facebook Twitter Youtube LinkedIn

स्वामी/प्रकाशक/संपादक – ताराचन्द चन्द्राकर
कार्यालय – वृंदानगर शिवपारा बोरसी,दुर्ग जिला दुर्ग (छ. ग.)
फोन – 0788-2960430
Mo. 8815050000
E-mail – nidarchhattisgarh@gmail.com
contact@nidarchhattisgarh.com

  • Contact us
  • Disclaimer
  • About us
  • Privacy Policy
  • Web Stories
  • E-paper

© Copyright 2023 - 2024, All Rights Reserved | Proudly Design by serverhosthub.com

No Result
View All Result
  • होम
  • भारत
  • छत्तीसगढ़
    • कवर्धा
    • कांकेर
    • कोंडागांव
    • कोरबा
    • कोरिया
    • गरियाबंद
    • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
    • जगदलपुर
    • जशपुर
    • जांजगीर-चांपा
    • भांठापारा-बलौदाबाजार
    • दुर्ग
    • मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
    • महासमुंद
    • मुंगेली
    • राजनांदगांव
    • रायगढ़
    • रायपुर
    • सारंगढ़-बिलाईगढ़
    • सुकमा
    • सूरजपुर
    • सरगुजा
    • अंबिकापुर
    • दंतेवाड़ा
    • धमतरी
    • नारायणपुर
    • बलरामपुर
    • बस्तर
    • बालोद
    • बिलासपुर
    • बीजापुर
    • बेमेतरा
  • विदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा / नौकरी
  • टेक्नोलॉजी
  • सूचना का अधिकार
    • कृषि एवं पर्यावरण
  • अपराध

© Copyright 2023 - 2024, All Rights Reserved | Proudly Design by serverhosthub.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
Share to...
BufferCopyEmailFacebookFlipboardHacker NewsLineLinkedInMastodonMessengerMixPinterestPocketPrintRedditSMSTelegramTumblrXVKWhatsAppXingYummly