LIVE UPDATE
सौंदर्य

ऑयली स्किन के लिए बेस्ट होते हैं ये होममेड फेसपैक

NCG NEWS DESK :गर्मियों के मौसम में उन लोगों को अपनी स्किन का खास ध्यान रखना पड़ता है, जिनकी त्वचा ऑयली होती है। अगर वो अपनी त्वचा का ध्यान सही से नहीं रखेंगे तो ब्लैकहेड्स, पिंपल्स और मुहांसे की समस्या देखने को मिलती है। बाजार में तो ऑयली स्किन केयर के लिए कई तरह के प्रोडक्ट मिलते हैं। पर, अगर आप घरेलू नुस्खों पर भरोसा करते हैं तो ये लेख आपके लिए है। आज के लेख में हम आपको ऑयली स्किन के लिए होममेड फेसपैक बनाना सिखाएंगे। ताकि आप भी कम पैसे खर्च करे अपनी स्किन का ध्यान रख सकें।

शहद, ओट्स और नींबू से बना फेसपैक

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

ये तीनों आपकी स्किन पर मौजूद गंदगी को साफ करने में मददगार होते हैं। इस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले दो चम्मच ओट्स को पानी में भिगो दें। जब ये भीग जाए तो इसमें शहद और नींबू मिलाएं। इस पेस्ट को तैयार करके 15 से 20 मिनट के लिए अपनी स्किन पर लगाएं। सूखने के बाद से सादे पानी से धो दें। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

संतरा और नीम

नीम में मौजूद पोषक तत्व स्किन से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करते हैं। इस पैक को बनाने के लिए संतरे के छिलके या पाउडर 1 चम्मच, नीम का पाउडर 1 चम्मच, गुलाब जल-1 चम्मच और शहद 1/2 चम्मच की जरूरत पड़ेगी। पैक को बनाने के लिए संतरे को छिलकों को धोकर पीस लें। इसमें नीम का पाउडर और शहद मिलाएं। अगर ये ज्यादा गाढ़ा हो गया है तो गुलाब जल मिलाकर इसके सही करें और 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा लें। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

अंडा और नींबू

अंडे और नींबू को एक साथ मिलाकर आप मुहांसों को दूर भगा सकते हैं। पैक को बनाने के लिए सबसे पहले बस एक कटोरे में अंडे का सफेद भाग लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। चेहरे को साफ करने के बाद इस पैक को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा साफ कर लें।

स्किन टाइप का रखें ध्यान

किसी चीज का इस्तेमाल करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि गर्मी काफी ज्यादा है। ऐसे में किसी भी होममेड फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले पैट टेस्ट जरूर लें।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE