दुर्ग में मशहूर बिल्डर्स और बीजेपी नेता के घर आईटी की दबिश, छापेमारी में मिले ये अहम दस्तावेज

NCG NEWS DESK Raipur :-
इनकम टैक्स की टीम ने दुर्ग भिलाई में छापेमारी की है। टीम ने एक कारोबारी के ठिकाने पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि कारोबारी का ऑफिस दुर्ग में है। उनका व्यापार पूरे प्रदेश में फैला है।

रिपोर्ट के अनुसार, इनकम टैक्स के अफसर तीन दिनों से इस कार्रवाई को लेकर सक्रिय थे। आज कारोबारी वित्तीय वर्ष समाप्ति की तैयारी में लगे थे। इसी दौरान टीम ने दबिश दी। अभी किसी प्रकार की जब्ती को लेकर खबर नहीं है।
जानकारी के अनुसार, अमर इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर आईटी ने दबिश दी है। सभी ठिकानों पर जांच की जा रही है।

पुलगांव क्षेत्र के मुख्य कार्यालय में करीब 8 गाड़ियों से टीम पहुंची है। दो दर्जन से अधिक अधिकारी कर्मचारी जांच कर रहे हैं।
अमर इंफ्रास्ट्रक्चर के संचालक चतुर्भुज राठी है। जिले में राठी भाजपा के बड़े नेता भी माने जाते है।

राठी के राज्य और केंद्र के बड़े भाजपा नेताओं से संबंध है। वे दुर्ग विधानसभा से भाजपा के दावेदार भी रहे हैं।
बता दें कि इनकम टैक्स की टीम ने पिछले सप्ताह राजनांदगांव के फाइनेंस ब्रोकर संजय शर्मा, रायपुर के ललित लुलिया के ठिकाने पर दबिश दी थी।
ये भी पढ़े :-
- एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल भाजपा के वॉशिंग मशीन में धुलकर निकला बेदाग, प्रफुल्ल पटेल के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा बंद
- कांग्रेस ने चला नया दांव, मथुरा से बॉक्सर विजेंदर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा, बीजेपी की बढ़ी टेंशन
- जमीनों की गाइड लाइन रेट में छूट 31 मार्च को समाप्त, किसानों को होगा फायदा
Read More:
- Ambikapur Mayor Audio Viral: वसूली के कथित ऑडियो पर बवाल, जांच की मांग को लेकर SP दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी
- छत्तीसगढ़ की सोनेसिली पंचायत ने पेश की बड़ी मिसाल: सरकारी ज़मीन के 126 एकड़ हिस्से को कब्ज़े से मुक्त कराया!
- नीमच की चाय बेचने वाली रेखा नायक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की; लाखों रुपये के सोने-चांदी से भरा बैग लौटाया।









