LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़दुर्ग

सूने घर में चोरों ने बोला धावा:4 लाख से अधिक रुपए का सामान चोरी

NCG NEWS DESK भिलाई। स्मृति नगर चौकी अंतर्गत चंद्रनगर निवासी महिला अपनी बेटी के साथ घर पर ताला लगा दुर्ग गई और शाम को लौटने पर उनके घर के मेन गेट पर लगा ताला सही सलामत था लेकिन घर के भीतर और आलमारी तथा लाकर के सारे ताले टूटे मिले। दिनदहाड़े चंद्रनगर सड़क 19 के पास स्थित राजपूत परिवार के मकान में अज्ञात चोर भीतर घुसे और लगभग 4 लाख कैश लेकर निकल भागे हैं। पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरी हुए रूपयों में लगभग पौने 3 लाख शासकीय मिट्टी तेल बिक्री की रकम है जो राजकीय कोष में जमा होनी थी। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चंद्र नगर कोहका निवासी सोहन सिंह राजपूत (53 वर्ष) पेशे से टेंकर चालक है।

उनकी बेटी तीज त्यौहार होने से मायके आई हुई थी और सोहन सिंह सुबह साढे़ 5 बजे टेंकर सीजी 07 सी-3236 से शासकीय मिट्टी तेल छोड़ने बेमेतरा गए हुए थे। केरोसिन छोड़ने के बाद वो जामुल पहुंचे थे तभी उनकी पत्नी सुशीला ने फोन कर बताया कि वो अपनी बेटी के साथ सुबह 10:30 बजे दुर्ग गयी थीं। शाम 6:30 बजे वापस घर आकर देखी तो बाहर मेन गेट का ताला लगा हुआ था जिसे खोल कर वो अंदर गयीं तो मेन कमरे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखी तो अलमारी व लाकर भी टूटा हुआ था। लाकर में रखे शासकीय केरोसिन बिक्री की रकम 2 लाख 68 हजार 290 रूपये एवं निजी रकम लगभग सवा लाख रूपये चोरी हो गए थे। स्मृति नगर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 और 454 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE