मंदिरों में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को खंडित करने पर हजारों लोग हथियार लेकर सड़कों पर उतरे

NCG NEWS DESK RANCHI :
रांची के मांडर में एक साथ चार मंदिरों में स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को असामाजिक तत्वों ने बीती रात खंडित कर दिया। आज सुबह इसकी जानकारी मिलते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हजारों लोग लाठी-डंडों और हथियारों के साथ सड़क पर उतर आए। सुबह सात बजे से ही रांची-डालटनगंज मुख्य मार्ग (एनएच-75) को जगह-जगह जाम कर दिया गया है। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इसे देखते हुए भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है। कई वरिष्ठ अफसर भी मौके पर पहुंचे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।
मांडर के मुड़मा स्थित महावीर मंदिर, छोटा बजरंग बली मंदिर, बूढ़ा महादेव और मड़ई देवी मंडप में स्थित प्रतिमाओं को असामाजिक तत्वों ने कटर मशीन से खंडित कर दिया। शुक्रवार सुबह इसकी खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और देखते-देखते हजारों लोग लाठी-डंडों और परंपरागत हथियारों के साथ सड़क पर आ गए। इनमें महिलाओं की भी बड़ी तादाद है। लोग मूर्तियों को खंडित करने वालों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने और फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:–
चुनाव ड्यूटी में अनुपस्थित रहने वाले आरक्षक को किया गया निलंबित
दिल्ली में आम आदमी पार्टी से नहीं जीत सकते नरेंद्र मोदी: अरविंद केजरीवाल
10वीं पास वालो के लिए रेलवे में नौकरी पाने का बढ़िया मौका….देखें आवेदन प्रक्रिया और पूरी डिटेल









