LIVE UPDATE
अंबिकापुर

ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर लाखों रुपये के ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

NCG NEWS DESK AMBIKAPUR :-

ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर लाखों रुपये के ठगी. सरगुजा अंचल के मुख्यालय अम्बिकापुर में ठगों ने एक बड़े वारदात को अंजाम दिया है। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में तीन ठगों को गिरफ्तार किया है। सभी पर ऑनलाइन तरीके से पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर लाखों रुपये के ठगी किये जाने का आरोप है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित शख्स के बयान कलमबद्ध किये जा रहे है तो वही आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Online fraud

जानकारी के मुताबिक़ इलाके के रहने वाले एक शख्स ने पुलिस को बताया कि उसके साथ तीन लाख रूपये की ठगी की गई है। उसने बताया कि अज्ञात आरोपी उसे व्हाट्सप्प पर कॉल करते थे और ऑनलाइन तरीके से पार्ट टाइम जॉब कर कर लाखों रुपये की कमाई का सब्जबाग दिखाते थे। इस झांसे में आकर पीड़ित से आरोपियों ने इसी साल अक्टूबर में लाखों रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करा लिया था।ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर लाखों रुपये के ठगी.

इस शिकायत के बाद सभी को साइबर पुलिस के द्वारा ट्रेस किया गया और फिर राजस्थान प्रदेश से उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने इस मामले के सामने आने के बाद एक बार फिर से अंजान कॉल और लोगों के किसी भी दावे पर यकीन नहीं करने और पैसे का लेनदेन नहीं करने की अपील की है।ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर लाखों रुपये के ठगी.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE