लॉरेंस गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार, 6 पिस्टल और 12 कारतूस बरामद

पंजाब, मोगा: पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर लॉरेंस गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की सीआइए स्टाफ टीम ने मोगा जिले में अलग-अलग स्थानों से यह गिरफ्तारी की। इस दौरान छह पिस्टल और बारह राउंड कारतूस भी बरामद किए गए।
एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत सिंह, गोबिंद सिंह, और रामजोत सिंह का संबंध कुख्यात लॉरेंस गैंग से है, जो मोगा जिले में कई लोगों से फिरौती वसूलने की कोशिश कर रहा था। इसके साथ ही वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, जिसे पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया।
इसके अलावा, एक अन्य आरोपी अर्शदीप सिंह का संबंध लक्की पटियाला गैंग से है, जिसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि गैंग के अन्य सदस्यों को भी पकड़ा जा सके।
पुलिस जांच के अनुसार, इन आरोपियों के और भी साथी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो सकते हैं, और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े और भी तथ्य सामने आ सकें। लॉरेंस गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार, 6 पिस्टल और 12 कारतूस बरामद



















