LIVE UPDATE
महासमुंदहमर छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े चर्च में तीन नकाबपोशों ने बंदूक दिखाकर की लाखों रुपए की लूटपाट

NCG NEWS DESK महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में रविवार को दिनदहाड़े चर्च में तीन नकाबपोशों ने लूटपाट की है। लुटेरों ने फादर पर बंदूक टिकाकर लाखों रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। एनएच 353 में झलप चौक स्थित कैथोलिक चर्च में लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया है। लूटपाट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है

मिली जानकारी के अनुसार, एनएच 353 में झलप चौक के पास कैथोलिक चर्च स्थित है। यहां फादर से बंदूक के दम पर लूट की घटना को तीन नकाबपोश लुटेरों ने अंजाम दिया है। चर्च के फादर ने पुलिस को बताया कि, सुबह साढ़े 11 से 12 बजे के आसपास वह अपने कमरे में पुस्तक पढ़ रहे थे। पुस्तक पढ़ते-पढ़ते फादर को अचानक नींद आ गई, जब उनकी आंख खुली तो तीन नकाबपोश बंदूक लिए फादर को घेरे हुए थे और लुटेरों ने फादर से कहा कि पैसे कहा है। इसके बाद लुटेरे करीब एक लाख रुपए लेकर फादर को कमरे में बंदकर फरार हो गए। फिर इस घटना की सूचना फादर ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE