LIVE UPDATE
भारत

DM की तेज रफ्तार गाड़ी से कुचलकर तीन लोगों की मौत

NCG NEWS DESK :

बिहार के मधुबनी में NH-57 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार गाड़ी से कुचल कर तीन लोगों की मौत हो गई। जिस गाड़ी से ये हादसा हुआ, वह मधेपुरा DM की बताई जा रही है। ये घटना फुलपरास थाना क्षेत्र की है और डीएम की गाड़ी को लोगों ने कब्जे में ले लिया है। गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया जिससे वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें गाड़ी पर मधेपुरा DM लिखा दिख रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जानकारी मिली है कि NH-57 पर मधेपुरा जिलाधिकारी की तेज रफ्तार गाड़ी से कुचल कर 3 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मधेपुरा के डीएम विजय प्रकाश मीना 18 नवंबर से छुट्टी पर थे और पटना की ओर से मधेपुरा जा रहे थे। इस दौरान उनकी तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तीन लोग उसकी चपेट में आ गए, जिससे एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को DMCH में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त डीएम गाड़ी में मौजूद थे।

ये घटना फुलवारी टोला के निकट घाटी की है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की औऱ NH-57 को जाम कर दिया। जिस कारण 10 से 15 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। ये सूचना पाकर मधुबनी के SP सुशील कुमार घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़े :-

एंटी करप्शन टीम ने 5 हज़ार की रिश्वत लेते महिला दरोगा को दबोचा

पत्नी के अवैध संबंध का चला पता तो शख्स ने पूरे परिवार को दे दिया जहर

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE