LIVE UPDATE
कोरबाहमर छत्तीसगढ़

मुंह में छिपकली घुसने से तीन साल की बच्चे की मौत..

NCG NEWS DESK कोरबा। जिले से अनोखा मामला सामने आ रहा है, यहां बांकीमोंगरा ईलाके में तीन वर्षीय मासूम बच्चों के मुंह में छिपकली के घुस जाने से उसकी मौत हो गई। नागिनभंटा मौहल्ले में सामने आई इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। यह घटना उस वक्त सामने आई जब मासूम की मां कुछ सामान लेने दुकान गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की विवचेना कर रही है।

बताया जा रहा है, कि राजकुमार सांडे का पूरा परिवार नागिनभांठा में रहता है। दो भाई बहनों में सबसे छोटा जगदीश पांडे घर के पास खेल रहा था जबकि उसकी मां पास में ही मौजूद दुकान में कुछ सामान लेने गई हुई थी। इसी दौरान छिपकली मासूम के मुंह में घुस गई जिससे बच्चे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE