LIVE UPDATE
भारतराजनीति

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति का मिमिक्री कर उड़ाया मजाक, राहुल गांधी बना रहे हैं वीडियो

NCG NEWS DESK NEWS DESLHI :-

TMC सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा संसद परिसर में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाया गया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, TMC सांसद की मिमिक्री पर अब उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं यही कहूंगा कि उन्हें सद्बुद्धि आए।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जगदीप धनखड़ ने घटना पर जताई नाराजगी

दरअसल, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा राज्यसभा सभापति की मिमिक्री की गई। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी न उनका वीडियो बनाया, लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इस घटना पर जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैंने कुछ देर पहले एक टीवी चैनल पर एक वीडियो को देखा, गिरावट की कोई हद नहीं है। आपके एक बड़े नेता, एक सांसद के असंसदीय व्यवहार का वीडियो बनाते हैं। मैं तो यही कहूंगा कि उन्हें सद्बुद्धि आए। कुछ जगह तो बख्शो।

क्या है मामला?

बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा करने पर विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई की गई है। लोकसभा और राज्यसभा से निलंबन को लेकर विपक्षी सदस्य संसद परिसर में विरोध जता रहे थे। इस दौरान TMC सांसद ने राज्यसभा के सभापति की मिमिक्री की। इस घटना को लेकर बीजेपी ने भी आपत्ति दर्ज कराई है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE