LIVE UPDATE
राजनीति

TMC ने अपना चुनावी घोषणा पत्र आज किया जारी.. NRC-CAA पर रोक, 10 फ्री सिलेंडर… जानें क्या –क्या किए वादे?

NCG NEWS DESK New Delhi :-

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पूरे देश को ‘‘डिटेंशन कैंप’’ बनाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि अगर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ सत्ता में आता है तो संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) को खत्म कर दिया जाएगा. असम में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के चार उम्मीदवारों के समर्थन में यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटते हैं तो देश में ‘‘लोकतंत्र नहीं बचेगा और चुनाव नहीं होंगे.’’

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

तृणमूल कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में इसके अलावा गरीबों को मुफ्त सिलेंडर की भी सौगात है. ममता बनर्जी की पार्टी ने लोगों से यह वादा किया है कि इंडिया गठबंधन के सत्‍ता में आने के बाद गरीबी रेखा से नीचे सभी परिवारों को साल में 10 फ्री कुकिंग गैस सिलेंडर दिए जाएंगे.

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा ने पूरे देश को डिटेंशन कैंप बना दिया है. मैंने अपने जीवन में इतना खतरनाक चुनाव कभी नहीं देखा.’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी टीएमसी सभी धर्मों से प्यार करती है और नहीं चाहती कि धार्मिक आधार पर लोगों के बीच भेदभाव हो. बनर्जी ने रैली में कहा, ‘‘अगर ‘इंडिया’ गठबंधन जीतता है, तो एनआरसी, सीएए और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू नहीं होगी. हम सभी भेदभावपूर्ण कानूनों को रद्द कर देंगे.’’

ममता बनर्जी ने लोगों से लोकसभा चुनाव में असम में टीएमसी के सभी चार उम्मीदवारों के लिए वोट करने की अपील की और घोषणा की कि उनकी पार्टी 2026 के राज्य विधानसभा चुनाव में सभी 126 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बनर्जी ने कहा, ‘‘यह सिर्फ एक ट्रेलर है, फाइनल अभी बाकी है. मैं फिर आऊंगी.’’ लोकसभा चुनाव 2024 की शुरुआत 19 अप्रैल से होने जा रही है. सात चरणों में वोटिंग के बाद चार जून को नतीजे सामने आएंगे.

ये भी पढ़े ;-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE