भारतजशपुर

लड़की को पाने के लिए पहले प्रेमी ने किया दूसरे प्रेमी की बेरहमी से हत्या

NCG NEWS DESK JASHPUR :-

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जशपुर जिले से प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की खबर सामने आई है. बताया गया की लड़की को पाने के लिए पहले प्रेमी ने दूसरे प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने उसके शव के दो टुकड़े कर खेत मे गाड़ दिया था. पुलिस ने इस मामले में आरोपी रूपेश उर्फ शुभम 20 वर्ष तपकरा खाधियाटोली को गिरफ्तार कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जशपुर के फरसाबहार थाना क्षेत्र में शुकरु राम 42 वर्ष निवासी अम्बाकछर ने अपने 20 वर्षीय बेटे प्रीत कुमार के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़ित ने शिकायत में बताया कि 12 नवम्बर की शाम उसका पुत्र प्रीत कुमार घर से निकला और वापस नहीं लौटा. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. इस दौरान 21 नवम्बर को प्रीत कुमार का शव गांव के त्रिलोकी पहरा के खेत में गड़ा हुआ मिला. जमीन के बाहर मृतक का हाथ निकला हुआ था. पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त प्रीत कुमार के रूप में की गई. शव अलग अलग टुकड़ो में था.

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि प्रीत कुमार का पंडरी पानी की एक लड़की से प्रेम संबंध था. उस लड़की का पहले से उसके घर में किराए पर रह रहे रूपेश ऊर्फ शुभम से भी प्रेम संबंध है. पुलिस ने संदेह के आधार पर रूपेश को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई. उसने प्रीत कुमार की हत्या स्वीकार की.

आरोपी ने बताया कि उसका भी उस लड़की से प्रेम संबंध था और प्रीत का भी. प्रीत कई बार लड़की के घर आकर उससे मिलता था. इसी के चलते उसने प्रीत कुमार को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. रूपेश ने प्रीत को शराब पिलाकर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी.

ये भी पढ़े:-

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज