E-paper LIVE Radio व्यापार शिक्षा हमर छत्तीसगढ़ कृषि एवं पर्यावरण खेल टेक्नोलॉजी ऑटोमोबाइल नौकरी गैजेट दिल्ली मनोरंजन संपादकीय सूचना का अधिकार

,

6 गर्लफ्रेंड,चार बच्चे और दो पत्निओं का खर्चे उठाने के लिए नेता बना शातिर ठग, आरोपी गिरफ्तार

By Nidar Chhattisgarh Desk

Published on: December 1, 2023

Follow Us

ठग

NCG NEWS DESK :-

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को नकली नोट देकर ठगी की वारदात को अंजाम देता था. आरोपी ने पीड़ित को 3 लाख के बदले 6 लाख का लालच देकर अपने झांसे में फंसाया था. पकड़े जाने के बाद शातिर ठग ने जो खुलासा किया है, उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई.

3 लाख रुपये की ठगी करने वाले ठग अजीत मौर्य ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि पहले वो नेतागिरी करता था. उसकी 2 पत्नियां और 4 बच्चे हैं. साथ ही उसकी 6 गर्लफ्रेंड हैं, इन सबके खर्चे उठाना उसके लिए मुश्किल हो रहा था. इसलिए वो नेता से क्रिमिनल बन गया. आरोपी ठग अजीत के खिलाफ लखनऊ के थाना सरोजिनी नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले की पूरी जांच करने के बाद उसे गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने अजीत मौर्य को लखनऊ के सरोजिनी नगर से ही गिरफ्तार किया है. आरोपी गोंडा का जिला पंचायत सदस्य रह चुका है. वो लोगों को लालच देकर उनके साथ धोखाधड़ी करता था. गोंडा का रहने वाला अजीत मौर्य पीजीआई के साउथ सिटी इलाके में किराए के मकान में रहता था.

पीड़ित धर्मेंद्र कुमार ने आरोपी के खिलाफ उन्नाव में मुकदमा दर्ज करवाया था. पीड़ित ने बताया कि उसके पास अनजान नंबर से कॉल आई थी. फोन करने वाले ने बताया कि वह नकली नोटों को दुगने करके देगा. नकली नोट को कोई भी पहचान नहीं सकता है कि वह नकली हैं या असली. हालांकि इस बात की पुष्टि करने के लिए आरोपी ने पीड़ित को असली नोट देकर बताया कि यह नकली हैं और कम पैसों को डबल करके दे दिया.

जब पीड़ित वो नोट लेकर मार्केट गया तो वहां वो सारे नोट चल गए. इसके बाद पीड़ित ने खुद आरोपी से संपर्क किया. फिर पीड़ित धर्मेंद्र ने आरोपी अजीत मौर्य को 300000 दिए और 600000 रुपये ले लिए. हालांकि जब पीड़ित को नकली नोट होने की जानकारी मिली तो उसने सरोजिनी नगर थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से मामले की जांच पड़ताल की तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

डीसीपी साउथ जोन विनीत जायसवाल के मुताबिक आरोपी अजीत के गिरोह में दो लोग और शामिल हैं, ये तीनों मिलकर रेंडम मोबाइल पर डायल करते हैं और आधे घंटे में डबल करने की स्कीम बताते हैं. उसके बाद विश्वास दिलाने के लिए असली नोटों को नकली बताकर अपने शिकार को देते हैं. उसके बाद जब पीड़ित को यकीन हो जाता है तो अगली बार उसे सारे नकली नोट दे देते हैं. पुलिस ने आरोपी के पास से नकली नोट भी बरामद किए हैं और उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़े :-

, , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,


Related Posts

Surya Grahan 2027: 100 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण और मेष में ‘वक्री शनि’ का दुर्लभ संयोग! क्या 2 अगस्त को मचेगी तबाही?

Surya Grahan 2027: 100 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण और मेष में ‘वक्री शनि’ का दुर्लभ संयोग! क्या 2 अगस्त को मचेगी तबाही?

umbai-Pune Travel: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर! 15,000 करोड़ के नए एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी

umbai-Pune Travel: अब 3 घंटे नहीं, सिर्फ 90 मिनट में पूरा होगा सफर! 15,000 करोड़ के नए एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी

मदद के बहाने बड़ा धोखा: किराए का घर दिलाने का झांसा देकर 22 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मदद के बहाने बड़ा धोखा: किराए का घर दिलाने का झांसा देकर 22 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Janjgir-Champa Accident: जांजगीर-चांपा में रविवार को पसरा मातम, बेकाबू ऑटो पलटने से यात्री की मौत, 5 घायल

Janjgir-Champa Accident: जांजगीर-चांपा में रविवार को पसरा मातम, बेकाबू ऑटो पलटने से यात्री की मौत, 5 घायल

Car Loan: नई कार का है सपना? ये 5 बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता लोन, ब्याज दरें और ऑफर्स जानकर झूम उठेंगे आप!

Car Loan: नई कार का है सपना? ये 5 बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता लोन, ब्याज दरें और ऑफर्स जानकर झूम उठेंगे आप!

Shreya Kalra Controversy: क्या श्रेया ने बॉयफ्रेंड ऋषभ को दिया धोखा? ‘मिस्ट्री मैन’ के कंधे पर बैठकर डांस करने का सच आया सामने!

Shreya Kalra Controversy: क्या श्रेया ने बॉयफ्रेंड ऋषभ को दिया धोखा? ‘मिस्ट्री मैन’ के कंधे पर बैठकर डांस करने का सच आया सामने!

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल The 12 Best Superfoods for Older Adults भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध?