सारंगढ़-बिलाईगढ़

सारंगढ़ में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने स्कूल जा रहे दो मासूमों को कुचला, दोनों की मौत; CCTV में कैद हुई घटना

पिता गंभीर रूप से घायल, स्टेशनरी लेकर बाइक से स्कूल जा रहे थे बच्चे। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला, गांव में पसरा मातम।

सारंगढ़
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जिसने स्कूल जा रहे दो हंसते-खेलते बच्चों की जान ले ली। सरिया थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक अनियंत्रित ब्रेजा कार ने बाइक सवार पिता और दो बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

हादसा इतना भीषण था कि एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। बाइक चला रहे पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। यह पूरी घटना पास ही स्थित एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।तेज रफ्तार कार ने स्कूल जा रहे दो मासूमों को कुचला, दोनों की मौत; CCTV में कैद हुई घटना

स्टेशनरी लेकर स्कूल के लिए निकले थे बच्चे
जानकारी के मुताबिक, बरपाली निवासी मेघनाथ पटेल बुधवार सुबह अपनी 7 साल की बेटी जिया पटेल और पड़ोस में रहने वाले 7 साल के हर्षित पटेल को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने बच्चों के लिए स्टेशनरी (कॉपी-किताब) का सामान खरीदा। सामान लेकर जैसे ही वे स्कूल की ओर आगे बढ़े, गांधी चौक की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार (क्रमांक CG 13 AT 9955) ने उन्हें पीछे से रौंद दिया।तेज रफ्तार कार ने स्कूल जा रहे दो मासूमों को कुचला, दोनों की मौत; CCTV में कैद हुई घटना

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों हवा में उछलकर दूर जा गिरे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।तेज रफ्तार कार ने स्कूल जा रहे दो मासूमों को कुचला, दोनों की मौत; CCTV में कैद हुई घटना

पिता जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा
इस हादसे में 7 वर्षीय हर्षित पटेल की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल मेघनाथ पटेल और उनकी बेटी जिया को तुरंत रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद जिया पटेल को नहीं बचाया जा सका। मेघनाथ पटेल की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।तेज रफ्तार कार ने स्कूल जा रहे दो मासूमों को कुचला, दोनों की मौत; CCTV में कैद हुई घटना

लापरवाह चालक पर मामला दर्ज
सरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाकारित वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक की पहचान बरमकेला निवासी सजन अग्रवाल के रूप में हुई है। वह बेहद लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 105, 125(ए) और 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।तेज रफ्तार कार ने स्कूल जा रहे दो मासूमों को कुचला, दोनों की मौत; CCTV में कैद हुई घटना

एक ही गांव के दो बच्चों की मौत से मातम
एक साथ गांव के दो मासूम बच्चों की मौत से बरपाली गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रिहायशी और स्कूल वाले इलाकों में गति नियंत्रण के लिए कड़े इंतजाम किए जाएं।तेज रफ्तार कार ने स्कूल जा रहे दो मासूमों को कुचला, दोनों की मौत; CCTV में कैद हुई घटना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज