LIVE UPDATE
भारत

train accident : मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतरीं, बचाव अभियान जारी

NCG NEWS DESK NEW DELHI :-

दिल्ली में शनिवार को पटेल नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना शहर के जखीरा फ्लाईओवर के पास हुई है। ट्रैक के पास कुछ लोगों के हताहत होने की खबर मिल रही थी। रेलवे के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने ट्रैक पर किसी व्यक्ति के हताहत होने की संभावना से इनकार नहीं किया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बताया जाता है कि सुबह 11:42 बजे के आसपास फायर ब्रिगेड को मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर लोकल पुलिस, फायर ब्रिगेड के अधिकारी और रेलवे अधिकारी पहुंच गए। मालगाड़ी के 10 डब्बे पलटे हुए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है।

मालगाड़ी में लोहे की शीट के रोल लदे थे। पटरी पर किसी के फंसे होने की संभावना से राहत बचाव में लगे कर्मियों ने पूरी तरह इनकार नहीं किया है। अभी राहत-बचाव कार्य जारी है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE