LIVE UPDATE
भारत

Train Accident: ट्रेन की चपेट में आने से तीन कर्मचारियों की मौत

NCG NEWS DESK Palghar : –

महाराष्ट्र के मुंबई में एक ट्रेन हादसे में काम कर रहे तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। वसई स्टेशन के पास उपनगरीय लोकल ट्रेन की चपेट में आने से पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जीआरपी के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि यह घटना सोमवार रात आठ बजकर 55 मिनट पर वसई रोड और नायगांव स्टेशन के बीच हुई। कर्मचारी कुछ सिग्नल प्वॉइंट को ठीक करने गए थे, इस दौरान तेज रफ़्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि लोकट ट्रेन चर्चगेट की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मुख्य सिग्नल निरीक्षक (भायंदर) वासु मित्रा। इलेक्ट्रिकल सिग्नल मेंटेनर (वसई रोड) सोमनाथ उत्तम लाम्बुत्रे और हेल्पर सचिन वानखड़े के रूप में की गई है। ये सभी कर्मचारी पश्चिम रेलवे के मुंबई संभाग के सिग्नल विभाग से थे।

डब्ल्यूआर के मुख्य प्रवक्ता के अनुसार, तीन मृत व्यक्तियों की पहचान की गई है। मामले की जांच के आदेश दिए गए है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि पश्चिम रेलवे ने तीन सहकर्मियों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE