LIVE UPDATE
अपराधदुर्ग

महिला सिंगर को प्रेमजाल में फंसा कर युवक ने किया दुष्कर्म ..रेप के बाद आशिक फरार

NCG NEWS DESK BHILAI:-

भिलाई : भिलाई में एक महिला सिंगर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. दरअसल, दुर्ग पुलिस लाइन में रहने वाले एक युवक ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया. फिर स्मृति नगर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित चौहान टाउन में लाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए. मामले में युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर लिया गया है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आरोपी फरार है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.आरोपी दुर्ग का रहने वाला है.पीड़िता एक आर्केस्ट्रा ग्रुप में सिंगर है. साल 2021 में पीड़िता और आरोपी के बीच जान-पहचान हुई. फिर दोनों में प्यार हो गया. इस बीच दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने.आरोपी ने युवती को चौहान टाउन में दोस्त के घर लाकर दुष्कर्म किया. युवती ने 11 अगस्त को स्मृतिनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. आरोपी फरार है. फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 2 (ड) के तहत शिकायत दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश जारी है. केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है. पुलिस का दावा है कि आरोपी को वह जल्द गिरफ्तार कर लेगी. छत्तीसगढ़ में महिला अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इससे पहले भी दुर्ग के एक स्कूल में बच्ची से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE