LIVE UPDATE
भारत

ट्रक ने खड़ी बस को मारी जोरदार टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत; 25 से ज्यादा घायल

NCG NEWS DESK gorakhpur :

गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर जगदीशपुर के पास गुरुवार देर रात करीब 11 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बस में टक्कर मार दी। बस पंचर होने की वजह से सड़क पर ही खड़ी थी। इस हादसे में 6 यात्रियों की ही मौत हो गई। जबकि, करीब 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को 5 एंबुलेंस से जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत बेहद नाजुक है। दुर्घटना की सूचना पर एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

अभी मरने वालों में दो की पहचान नहीं हो सकी है। जिनकी पहचान हुई है, उनमें शैलेश पटेल (25) पुत्र नंदलाल पटेल, सुरेश चौहान पुत्र (35) पुत्र जवाहिर चौहान निवासी तुर्कपट्टी, कुशीनगर, ​नीतेश सिंह (25) पुत्र अशोक सिंह निवासी मदरहा, हाटा कुशीनगर, हिमांशु यादव पुत्र बांसरी यादव (24) निवासी मिश्रीपट्टी पडरौना, कुशीनगर शामिल हैं।

दरअसल, गोरखपुर से एक अनुबंधित बस सवारियों को लेकर पड़रौना जा रही थी। जगदीशपुर के मल्लपुर के पास बस का पहिया पंचर हो गया था। बस को सड़क के किनारे खड़ी करके चालक और कंडक्टर ने दूसरी बस मंगाई थी। एक खाली बस गोरखपुर से पहुंची और सवारियों को बैठा रही थी। कुछ सवारी बस में बैठ गए थे। जबकि कुछ अभी दोनों बसों के बीच खड़े थे। इस बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। उनके ऊपर पहिया चढ़ गया है जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं। इनमें एक दर्जन लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। अस्पताल पहुंचने पर 4 अन्य घायलों ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE