
रायगढ़: कंस्ट्रक्शन कंपनी को 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर चूना लगाने वाले दो फरार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशानुसार जिले में लंबित अपराधों के फरार आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कंस्ट्रक्शन कंपनी से 35 लाख की हेराफेरी, दो आरोपी गिरफ्तार
कंपनी के नाम पर फर्जी पर्चियों से निकाला डीजल और पेट्रोल
6 अगस्त 2023 को रायगढ़ निवासी बजरंग अग्रवाल (57 वर्ष) ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनकी कंस्ट्रक्शन कंपनी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य में लगी थी, जिसके लिए डीजल और पेट्रोल की जरूरत पड़ती थी। यह ईंधन ट्रायबल अपेक्स से इंडेंट पर्चियों के माध्यम से खरीदा जाता था।
पिछले कुछ समय से ट्रायबल अपेक्स के कर्मचारियों ने कंपनी के पूर्व कर्मचारी गौरव गर्ग और हरजेश प्रधान के साथ मिलकर चार फर्जी इंडेंट पर्चियों के जरिए कंपनी के नाम पर ईंधन निकाला और भुगतान कंपनी के खाते से करवा लिया। कंस्ट्रक्शन कंपनी से 35 लाख की हेराफेरी, दो आरोपी गिरफ्तार
पहले भी हो चुकी थी 12 लाख की हेराफेरी
इससे पहले भी गौरव गर्ग पर लेबर पेमेंट में 12 लाख रुपये की गड़बड़ी करने का आरोप था, जिसके कारण उसे नवंबर 2022 में नौकरी से निकाल दिया गया था।
हरजेश प्रधान कंपनी कार्यालय से डीजल-पेट्रोल की पर्ची लेकर ट्रायबल पंप से ईंधन भरवाने का काम करता था।
गौरव गर्ग पर्ची जारी करने और हिसाब-किताब रखने का कार्य संभालता था।
ऑडिट जांच (16 अक्टूबर 2021 – 4 जून 2023) में यह घोटाला सामने आया, जिसके आधार पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 593/2023, धारा 408, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया। कंस्ट्रक्शन कंपनी से 35 लाख की हेराफेरी, दो आरोपी गिरफ्तार
पंजाब भागे आरोपी पुलिस के दबाव में लौटे
घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार थे, और पुलिस को गौरव गर्ग के पंजाब भागने की सूचना मिली थी। कोतवाली पुलिस के लगातार प्रयास और दबाव के कारण आरोपी रायगढ़ लौटे, जिसके बाद पुलिस ने बैकुंठपुर और विजयपुर में दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कंस्ट्रक्शन कंपनी से 35 लाख की हेराफेरी, दो आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते
1️⃣ गौरव गर्ग (37 वर्ष)
स्थायी पता: सिटी धुरी, थाना धुरी, जिला संगरूर, पंजाब
हाल निवासी: भुजबधान तालाब गली, बैकुंठपुर, रायगढ़
2️⃣ हरजेश प्रधान उर्फ हरजेश उरांव (28 वर्ष)
निवासी: विजयपुर, बेईरदादर, रायगढ़
गिरफ्तारी में इन पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका
इस अभियान में थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक अनूप तिग्गा, आरक्षक मनोज पटनायक, रोशन एक्का और महिला आरक्षक प्रतीक्षा मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कंस्ट्रक्शन कंपनी से 35 लाख की हेराफेरी, दो आरोपी गिरफ्तार



















