LIVE UPDATE
महासमुंदहमर छत्तीसगढ़

कार में गांजे छिपाकर तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार…50 लाख का गांजा बरामद

NCG NEWS DESK महासमुंद : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने कार की डिक्की में 50 लाख का गांजा छिपाकर तस्करी करने वाले दो अंतर राज्ययी महिला व पुरुष को सायबर सेल और सिंघोडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस 20 (ख) की कार्रवाई कर मामले को जांच में लिया है।

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने मामले का खुलासा करते बताया कि सायबर सेल और सिंघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला था कि एक कार सीजी 04 केटी 7994 में गांजा की तस्करी कर उड़ीसा से रायपुर ले जा रहे हैं। सायबर सेल और सिंघोड़ा पुलिस ने रेहटीखोल के पास नाकेबंदी कर 2 क्विंटल लगभग 50 लाख का गांजा बरामद किया है। आरोपी गणेश मजूमदार पिता गंगाराम मजूमदार दिनाजपुर पश्चिम बंगाल और लक्ष्मी दुलाई पति कंचन दिलाई को गिरफ्तार किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

एसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बता कि दोनों आरोपी महिला पुरुष मित्र है और पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए जायलो कार की सीट में चेंबर बनाकर गांजा की तस्करी कर रहे थे। पुलिस आरोपी महिला पुरुष के बारे में पश्चिम बंगाल की पुलिस से जानकारी एकत्रित कर रही है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE