LIVE UPDATE
भारत

वोटर आईडी के लिए भिड़ गए दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट

NCG NEWS DESK Gwalior :-

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आज तीसरे चरण की वोटिंग जारी है। मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान किया जा रहा है। लेकिन इस बीच भिंड में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। यहां मतदान को लेकर दो पक्ष एक-दूसरे से भिड़ गए जिसके बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई। साथ ही एक-दूसरे पर लाठी और डंडे भी बरसाए गए। इस दौरान महिलाओं से भी मारपीट की गई। मामला सुरपुरा थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बताया जा रहा है कि भदौरियन पुरा गांव में मतदान के दौरान वोटर आईडी दिखाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। आरोपियों ने दो महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन लोगों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद सभी घायलों को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है। घायलों ने कांग्रेस के एजेंटों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

बता दें कि चंबल अंचल ऐसा क्षेत्र है जहां चुनाव को लेकर लोगों के बीच वर्चस्व की लड़ाई रहती है। विधानसभा चुनाव से लेकर आमसभा चुनाव के दौरान यहां मारपीट के मामले कई बार सामने आए हैं। कई क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न होता है, लेकिन कुछ ग्रामीण जगहों पर गोली चलने, हत्या और छुटपुट मारपीट की घटना हर चुनाव में देखे गए हैं। हालांकि हर पोलिंग बूथ पर CRPF जवान तैनात हैं जिसकी वजह से ऐसी घटनाओं में कमी देखी गई है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE