LIVE UPDATE
भारत

ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो सगी बहनों ने किया आत्महत्या,सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

NCG NEWS DESK aagara :

आगरा के जगनेर में स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो सगी बहनों एकता और शिखा ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले दोनों बहनों ने साइड नोट आश्रम के ग्रुप में भेजे थे। इसे देखकर स्वजन रात भागकर आश्रम पहुंचे, वहां दोनों बहनों के शव छत पर लगे पंखों के हुक से साड़ी के फंदे पर लटके मिले।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

दोनों बहनों ने तीन पेज के सुसाइड नोट में आश्रम के चार कर्मचारियों को अपनी मृत्यु का जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से आरोपियों को आसाराम की तरह उम्रकैद की सजा दिलाने के लिए कहा है। उन्होंने लिखा है,’योगी जी इन आरोपियों को आसाराम बापू की तरह उम्रकैद की सजा दिलाना।’

मृतक बहनों ने सुसाइड नोट में चारों आरोपियों पर पैसे हड़पने के साथ-साथ अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप भी लगाए हैं। इस संबंध में एसपी खैरागढ़ ने बताया कि चारों आरोपी आगरा से बाहर के हैं। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें सर्च कर रहीं हैं।

आपको बता दें कि जगनेर कस्बा की रहने वाली 37 वर्षीय एकता और उनकी छोटी बहन शिखा (34 वर्ष) 2005 में ब्रह्मकुमारी आश्रम से जुड़ी थीं। चार वर्ष पहले जगनेर में बसई रोड पर ब्रह्मकुमारी आश्रम बनने के बाद वहां रहने लगी थी। आश्रम में उनके साथ एक अन्य युवती भी रहती है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE