LIVE UPDATE
भारत

पेशी के लिए लाए गए आरोपी की गोली मारकर हत्या, दो शूटर गिरफ्तार

NCG NEWS DESK BIHAR:-

पटना के दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए आरोपी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी की हत्या करने वाले दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई हत्याकांड में शामिल था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पांडव गिरोह का शूटर व बिहटा निवासी कुख्‍यात अभिषेक उर्फ ‘छोटे सरकार’ पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र से पूर्व विधायक चितरंजन के भाई और चाचा की हत्या के आरोप में जेल में था। बताया जा रहा है कि बेऊर जेल में बंद अभिषेक कुमार को दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए आज दोपहर के समय लाया गया था।

पुलिस छोटे सरकार को लेकर कोर्ट की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोर्ट परिसर में पहुंचे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपियों ने चार गोली छोटे सरकार पर दाग दीं। घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने वारदात में शामिल दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्‍या का संदेह मनोज माणिक गिरोह पर है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE