LIVE UPDATE
भारत

नागपंचमी पर बवाल जुलूस पर पथराव के बाद दो पक्ष भिड़े

NCG News desk Bihar :-

बिहार : बिहार में नागपंचमी पर सोमवार को महावीरी जुलूस निकाले गए. कुछ जगहों पर महावीरी जुलूस के दौरान हिंसक झड़पों की भी खबरें सामने आई है. बिहार के बगहा और मोतिहारी में तीन जगहों पर दो पक्षों में टकराव हुआ. बगहा में जुलूस पर पथराव के बाद दोनों पक्ष भिड़ गए. इसके बाद खूब तोड़फोड़ और आगजनी हुई.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बताया जा रहा है कि बगहा के रतनमाला में सोमवार को महावीरी अखाड़े ने जुलूस निकाला था. इस दौरान उपद्रवी तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर दिया. इसके बाद दो पक्षों में हिंसा शुरू हो गई. बाइकों को आग लगा दी गई. तोड़फोड़ की गई. इस घटना में पुलिस जवान सेमत 12 लोग जख्मी हो गए. पूरे इलाके में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है. स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

मोतिहारी में तीन जगहों पर झड़प

उधर, महावीरी यात्रा के दौरान मोतिहारी में तीन जगहों पर झड़प हुई. मोतिहारी के मेहसी, कल्याणपुर और थरपा में यात्रा पर पथराव के बाद दो पक्षों में झड़प हो गई. तीनों जगहों पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है. हालांकि स्थिति अब काबू में बताई जा रही है.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE