LIVE UPDATE
भारत

इंफाल हवाई अड्डे के ऊपर दिखा UFO, वायुसेना ने उतारे दो राफेल फाइटर जेट्स

NCG NEWS DESK ;

भारतीय वायु सेना (IAF) ने इंफाल एयरपोर्ट के पास देखी गई अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं (UFO) की तलाश में अपने दो राफेल लड़ाकू विमान भेजे हैं। दरअसल यहां रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे इंफाल हवाईअड्डे के ऊपर एक यूएफओ देखा गया, जिसके बाद कुछ वाणिज्यिक उड़ानें प्रभावित हुईं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

रक्षा सूत्रों ने बताया, इंफाल एयरपोर्ट के पास यूएफओ के बारे में सूचना मिलने के तुरंत बाद, पास के एयरबेस से एक राफेल लड़ाकू विमान को वहां जाकर उसकी तलाश करने के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा, उन्नत सेंसर से लैस विमान ने यूएफओ की तलाश के लिए संदिग्ध क्षेत्र के ऊपर काफी कम ऊंचाई पर उड़ान भरी, लेकिन उसे वहां कुछ नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि पहले विमान के लौटने के बाद एक और राफेल लड़ाकू विमान भेजा गया था। उसने भी खोजबीन की, लेकिन यूएफओ इलाके के आसपास नहीं देखा गया। उन्होंने कहा, संबंधित एजेंसियां यूएफओ के विवरण का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं क्योंकि इंफाल एयरपोर्ट पर यूएफओ दिखने के वीडियो सामने आए हैं।

बता दें कि इंफाल एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक सर्विस कर्मियों, एयरलाइंस के कर्मचारियों, आम लोगों, पुलिस और सीआईएसएफ कर्मियों ने देखा। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की छत पर मंडराता दिखी यह वस्तु किसी की पहचान में नहीं आ रही थी।

यह भी पढ़े :-

ड्रेसिंग रूम में पीएम मोदी को गले लगकर रो पड़े मोहम्मद शमी, PM मोदी ने टीम के खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

सरकार बनाने के लिए 46 सीटों पर जीत जरूरी, मतदान के बाद आंकड़ा 48 तक पहुंचा: भाजपा कार्यकर्ताओं में बढ़ा उत्साह

CG Election 2023: शहरी क्षेत्रों में कम मतदान ने बढ़ा दी चिंता, बस्तर का मुकाबला नहीं कर पाए प्रदेश के बड़े शहर

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE