Union Budget 2026: बिलासपुर के इन 2 छात्रों ने मारी बाजी! संसद भवन में देखेंगे बजट और नीति निर्माण की लाइव प्रक्रिया

Union Budget 2026: छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर के लिए एक बेहद गर्व की खबर सामने आई है। Union Budget 2026-27 से जुड़ी राष्ट्रीय चर्चा (National Discussion) में हिस्सा लेने के लिए गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) के दो होनहार छात्रों का चयन हुआ है। यह बिलासपुर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
संसद भवन से लाइव देखेंगे बजट की बारीकियां
Union Budget 2026:देश की आर्थिक दिशा तय करने वाला केंद्रीय बजट 1 फरवरी को नई दिल्ली स्थित संसद भवन (Parliament House) में पेश किया जाएगा। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए GGU के मैनेजमेंट विभाग के दो छात्र दिल्ली रवाना होंगे:
रवि कुमार यादव: MBA (Finance & Marketing) फाइनल सेमेस्टर।
प्रगति राज: MBA (Finance) फाइनल सेमेस्टर।
Union Budget 2026:ये दोनों विद्यार्थी न केवल बजट प्रस्तुति को प्रत्यक्ष रूप से देखेंगे, बल्कि उसके बाद होने वाले महत्वपूर्ण नीतिगत सत्रों (Policy Sessions) में भी शामिल होंगे।
कठिन इंटरव्यू के बाद हुआ Selection
Union Budget 2026:विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, इस राष्ट्रीय मंच के लिए चयन प्रक्रिया काफी सख्त थी।
सबसे पहले विश्वविद्यालय स्तर पर कुलसचिव डॉ. अश्वनी दीक्षित की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई।
मैनेजमेंट विभाग के स्टूडेंट्स का कड़ा इंटरव्यू लिया गया।
शॉर्टलिस्ट किए गए नामों को दिल्ली भेजा गया, जहां फाइनल राउंड के बाद रवि और प्रगति के नाम पर मुहर लगी।
सिर्फ चुनिंदा संस्थानों को मिला है मौका (Elite Institutions Only)
Union Budget 2026:यह आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें देश के गिने-चुने टॉप संस्थानों को ही आमंत्रित किया गया है। GGU बिलासपुर के साथ-साथ IIM अहमदाबाद, IIM बोधगया, केंद्रीय विश्वविद्यालय आंध्र प्रदेश और गुवाहाटी विश्वविद्यालय के छात्र भी इसमें शामिल होंगे।
स्टूडेंट्स के लिए क्यों है यह ‘Golden Opportunity’?
बजट चर्चा में शामिल होने से छात्रों को रियल-टाइम इकोनॉमिक डेटा और सरकारी कार्यप्रणाली समझने का मौका मिलेगा।
रवि कुमार यादव का कहना है कि वे फाइनेंशियल मार्केट्स और आर्थिक संकेतों (Economic Indicators) को लेकर तैयारी कर रहे हैं।
प्रगति राज ने बताया कि उनका फोकस एजुकेशन, महिला सशक्तिकरण और Financial Inclusion (वित्तीय समावेशन) जैसे विषयों पर रहेगा।
Education, Finance और Skill Development पर होगी चर्चा
Union Budget 2026:बजट पेश होने के बाद, छात्र विभिन्न सत्रों में हिस्सा लेंगे जहां शिक्षा, वित्त और कौशल विकास जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होगी। इससे छात्रों के शैक्षणिक और प्रोफेशनल करियर को एक नई ऊंचाई मिलेगी।



















