एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

NCG NEWS DESK RAIPUR :-
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहे हैं.अमित शाह 21 जनवरी को लगभग दोपहर 2 बजे करीब राजधानी रायपुर पहुंचेंगे. इस दौरान वह विधानसभा में आयोजित किए गए कार्यक्रमों में शामिल होंगे. जिसके बाद शाम 6 बजे तक वह शाह विस परिसर में रहेंगे। उसके बाद 6 :25 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे. आपको बतादें कि इस दौरान मंत्री अमित शाह नये विधायकों के लिये विधानसभा में होने वाले प्रबोधन कार्यक्रम के साथ ही वामपंथी उग्रवाद पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे. यह बैठक विधानसभा के समिति कक्ष में किया जाएगा।
राज्य के वरिष्ठ अधिकारी होंगे बैठक में शामिल
इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्र और राज्य सरकारों के कई वरिष्ठ अधिकारी साथ ही राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शीर्ष अधिकारी समेत केंद्रीय गृह सचिव भी इस बैठक में शामिल होंगे। आपको बतादें कि इस बैठक का उद्देश्य राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास के लिए वामपंथी उग्रवाद के खतरे से निपटना और सरकार के प्रतिबद्धता को भी पूरा करना है. इसके अलावा दूरसंचार कनेक्टिविटी, सड़क निर्माण, वित्तीय समावेशन और आवासीय विद्यालय खोलने जैसे काम इसमें शामिल किए गए हैं.
ये भी पढ़े :-
- जिला अस्पताल बना अवैध उगाही का अड्डा…पोस्टमॉर्टम के बाद शव के बदले मांगे 2000
- Balod Crime News: युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, 150 CCTV फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता
- रेप मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम फिर जेल से आएगा बाहर, इस बार इतने दिन की मिली पैरोल



















