जिला अस्पताल में बढ़ा आक्रोश, डॉक्टरों ने OPD का किया बहिष्कार
जांजगीर-चांपा। जिला अस्पताल में सिविल सर्जन दीपक जायसवाल के खिलाफ डॉक्टरों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज डॉक्टरों ने OPD का बहिष्कार कर साइकिल स्टैंड में अस्थायी OPD शुरू कर दी, जहां वे जमीन पर बैठकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों का अनोखा विरोध: OPD बहिष्कार कर साइकिल स्टैंड में इलाज शुरू
सिविल सर्जन ने संभाली OPD, मरीजों को हो रही परेशानी
OPD के बहिष्कार के बीच सिविल सर्जन दीपक जायसवाल ने खुद OPD की कमान संभाल ली है। हालांकि, आंदोलन कर रहे डॉक्टरों की पर्ची से मरीजों को जिला अस्पताल में दवा नहीं मिल रही और न ही किसी प्रकार की जांच की जा रही है। इससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों का अनोखा विरोध: OPD बहिष्कार कर साइकिल स्टैंड में इलाज शुरू
महत्वपूर्ण बैठक में आंदोलन को प्रदेश स्तर पर ले जाने की तैयारी
आज दोपहर अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में आंदोलन को और उग्र करने और इसे प्रदेश स्तर पर ले जाने की रणनीति पर चर्चा होगी। डॉक्टरों का अनोखा विरोध: OPD बहिष्कार कर साइकिल स्टैंड में इलाज शुरू
सिविल सर्जन पर अपमान का आरोप, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ में नाराजगी
पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में सिविल सर्जन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ उन पर अभद्र व्यवहार करने और अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण बनाने का आरोप लगा रहे हैं। प्रदर्शनकारी सिविल सर्जन को हटाने की मांग कर रहे हैं और अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी किया जाएगा। डॉक्टरों का अनोखा विरोध: OPD बहिष्कार कर साइकिल स्टैंड में इलाज शुरू