E-paper LIVE Radio व्यापार शिक्षा हमर छत्तीसगढ़ कृषि एवं पर्यावरण खेल टेक्नोलॉजी ऑटोमोबाइल नौकरी गैजेट दिल्ली मनोरंजन संपादकीय सूचना का अधिकार

कांग्रेस मुख्यालय के सामने यूपी कांग्रेस नेता रही हैं अर्चना गौतम के साथ हुआ मारपीट

By Nidar Chhattisgarh Desk

Published on: October 2, 2023

Follow Us

कांग्रेस कार्यकर्ता

NCG NEWS DESK Delhi; 

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पूर्व मॉडल, राजनेता और ‘बिग बॉस 16’ की प्रतिभागी अर्चना गौतम और उनके पिता पर कथित तौर पर नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर हमला किया गया। हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्चना गौतम ने इस घटना के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बता दें, पिछले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में प्रियंका वाड्रा ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया था और अर्चना गौतम ही इसकी पोस्टर गर्ल थीं।


फुटपाथ पर चल रहे कपल पर मशहूर एक्टर ने चढ़ाई गाड़ी, महिला की माैत, अभिनेता गिरफ्तार


अर्चना गौतम के मुताबिक, कुछ महिलाओं ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उनकी पिटाई की। उन्हें पार्टी कार्यालय में प्रवेश नहीं दिया गया। संसद में महिला आरक्षण बिल पारित होने पर अर्चना गौतम अपने पिता के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को बधाई देने उनके कार्यालय पहुंचीं।

यह घटनाक्रम बीते शुक्रवार का है। यहां पार्टी मुख्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्चना को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उनके पिता के साथ भी मारपीट की गई। इस घटना से संबंधित कुछ वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं, जिसमें अर्चना को कई लोगों से घेर रखा था और वह चिल्ला रही हैं।

मैं शांत बैठने वाली नहीं हूं। कांग्रेस कार्यकर्ता मेरे जैसी अभिनेत्री के साथ ऐसी बदसलूकी कर सकते हैं, तो दूसरों के साथ क्या होता होगा। हम लड़ाई जारी रखेंगे। मेरे साथ जो हुआ वह चौंकाने वाला था। – अर्चना गौतम


PM मोदी के डिप्टी सीएम वाले बयान पर टीएस सिंहदेव ने दिया ये जवाब
प्रियंका वाड्रा के निजी सहायक से पंगा


अर्चना का प्रियंका वाड्रा के निजी सहायक संदीप कुमार के साथ विवाद चल रहा है। अर्चना का आरोप है कि संदीप कुमार ने उनके साथ बदसलूकी की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। मार्च 2022 में अर्चना के पिता ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।

वहीं मेरठ जिला कांग्रेस कमेटी का कहना है कि अर्चना पर अनुशासनहीनता के कई गंभीर आरोप लगे हैं। उन्हें नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन जवाब नहीं देने के बाद उन्हें छह साल के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था।

, , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , , ,

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !


WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल The 12 Best Superfoods for Older Adults भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध?