LIVE UPDATE
अपराधभारत

UP News: शिक्षा विभाग के कर्मचारी पर अपहरण का आरोप, पत्नी ने पति पर  लगाया आरोप

उ.प्र. l लखनऊ के गोसाईंगंज स्थित लाला गणेश प्रसाद वर्मा विद्यालय से कक्षा तीन के छात्र को उसका पिता लेकर चला गया। जब छुट्टी के समय छात्र को लेने मामा पहुंचे और भांजे को न पाकर बहन को सूचना दी।शिक्षा विभाग के कर्मचारी पर अपहरण का आरोप

सीसीटीवी फुटेज का खुलासा

स्कूल के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर छात्र को पिता गोद में ले जाता हुआ दिखाई पड़ा। इस पर मां ने दिल्ली शिक्षा विभाग में तैनात पति के खिलाफ गोसाईंगंज कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।शिक्षा विभाग के कर्मचारी पर अपहरण का आरोप

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

शिक्षा विभाग के कर्मचारी पर अपहरण का आरोप, पत्नी ने पति पर  लगाया आरोप

पुलिस की कार्रवाई

एडीसीपी शशांक सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बेटे और उसके पिता अभी नहीं मिले हैं, लेकिन कुछ सुराग मिले हैं और पुलिस जल्द ही उन तक पहुंच जाएगी।शिक्षा विभाग के कर्मचारी पर अपहरण का आरोप

ये है मामला

इस्लामुद्दीन की बेटी शगुफ्ता की शादी पश्चिम बंगाल हुगली निवासी सज्जाद से वर्ष 2013 में हुई थी, जो नई दिल्ली के शिक्षा विभाग में सेक्शन ऑफिसर है। कुछ साल पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और सज्जाद ने पत्नी को तलाक दे दिया। कोर्ट ने बेटे माहिब की परवरिश का जिम्मा शगुफ्ता को सौंपा था।

शगुफ्ता के मुताबिक, बेटा माहिब कक्षा सात में पढ़ता है। सुबह वह स्कूल गया था और दोपहर में छुट्टी के वक्त शगुफ्ता का भाई शरीफुद्दीन स्कूल पहुंचा। सभी बच्चे निकलने के बाद भी माहिब नहीं आया। स्कूल प्रशासन ने खोजबीन की और सीसीटीवी फुटेज में माहिब के साथ उसके पिता सज्जाद को देखा गया।शिक्षा विभाग के कर्मचारी पर अपहरण का आरोप

शगुफ्ता का आरोप

शगुफ्ता ने आरोप लगाया कि पति बेटे को जबरदस्ती अपने साथ ले गया है, जबकि कोर्ट ने बेटे की कस्टडी शगुफ्ता को सौंपी थी। उन्होंने कहा कि स्कूल ने बिना पूछताछ के बच्चे को पिता के हवाले कर दिया।शिक्षा विभाग के कर्मचारी पर अपहरण का आरोप

स्कूल प्रशासन की प्रतिक्रिया

लाला गणेश प्रसाद वर्मा विद्यालय के प्रबंधक अम्बिका प्रसाद वर्मा के मुताबिक माहिब कक्षा तीन का छात्र है। अगर वह पिता के साथ नहीं जाना चाहता था तो शिक्षक को बताना चाहिए था। उन्होंने कहा कि छात्र की मां के पारिवारिक विवाद की जानकारी स्कूल प्रशासन को नहीं थी।शिक्षा विभाग के कर्मचारी पर अपहरण का आरोप

ये भी पढ़े:- 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE