भिलाई निगम सदन में बवाल: शराब दुकान के विरोध में पार्षद की गिरफ्तारी, कांग्रेस का एकजुट प्रदर्शन
महापौर बोले- जनभावना के साथ, निर्दलीय पार्षद ने उठाए सवाल

भिलाई : भिलाई निगम सदन में बवाल: शराब दुकान के विरोध में पार्षद की गिरफ्तारी, कांग्रेस का एकजुट प्रदर्शन. बुधवार को भिलाई नगर निगम की सामान्य सभा उस समय अप्रत्याशित मोड़ पर आ गई, जब खेल परिसर में शराब दुकान के विरोध प्रदर्शन के दौरान जोन अध्यक्ष और पार्षद भूपेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस खबर ने सदन में हंगामा खड़ा कर दिया, जिसके बाद महापौर नीरज पाल ने तत्काल सभा स्थगित करने की मांग की।
मामला तब और गरमा गया जब निर्दलीय पार्षद हरिओम तिवारी ने महापौर पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब यादव विरोध कर रहे थे, तब महापौर कहां थे? उन्होंने सभा स्थगित करने के पीछे कांग्रेस के बहुमत की कमी को असली वजह बताया। सूत्रों के अनुसार, उस समय सदन में कांग्रेस के 23 और भाजपा के 24 पार्षद मौजूद थे। भाजपा पार्षदों ने शराब दुकान के मुद्दे पर चर्चा से इनकार कर दिया, जिसके बाद सभापति गिरवर साहू ने बैठक स्थगित कर दी।भिलाई निगम सदन में बवाल: शराब दुकान के विरोध में पार्षद की गिरफ्तारी,
महापौर नीरज पाल ने आरोपों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि निगम और पार्टी दोनों जनभावना के साथ हैं। उन्होंने बताया कि पिछली बैठक में भी शराब दुकान के लिए वैकल्पिक जगह खोजने का प्रस्ताव पारित हुआ था, और यह स्थान अस्थायी रूप से चार महीने के लिए ही था।भिलाई निगम सदन में बवाल: शराब दुकान के विरोध में पार्षद की गिरफ्तारी,
सदन से जेल तक: एक जुटता की मिसाल
सभा स्थगित होते ही महापौर, एमआईसी सदस्य और कांग्रेस पार्षद एकजुट होकर पहले कलेक्टर दुर्ग अभिजीत सिंह से मिलने पहुंचे। इसके बाद सभी नेता सीधे दुर्ग जेल पहुंच गए, जहां भूपेंद्र यादव को रखा गया था। दोपहर 1:30 बजे से कांग्रेस नेता जेल के बाहर डटे रहे, भोजन-जल का त्याग कर अपने साथी पार्षद की रिहाई का इंतजार किया।भिलाई निगम सदन में बवाल: शराब दुकान के विरोध में पार्षद की गिरफ्तारी,
शाम करीब 3:40 बजे, सभी औपचारिकताओं के बाद भूपेंद्र यादव को रिहा कर दिया गया। इस दौरान भिलाई शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित कई पार्षद और कार्यकर्ता जेल के बाहर मौजूद थे, जो कांग्रेस की एकजुटता का परिचय दे रहे थे। यह घटना दर्शाती है कि कांग्रेस शराब दुकान के विरोध और अपने पार्षद के समर्थन में पूरी तरह से खड़ी है।भिलाई निगम सदन में बवाल: शराब दुकान के विरोध में पार्षद की गिरफ्तारी,









