UPSC Interview 2025: आईएएस बनने की आखिरी सीढ़ी! इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर जारी, इन 649 उम्मीदवारों का शेड्यूल तय

UPSC Civil Services Exam: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू राउंड का बिगुल बजा दिया है। पहले चरण के लिए ई-समन लेटर (Admit Card) वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। जानिए कैसे डाउनलोड करें और किन बातों का रखना होगा ख्याल।
देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा (CSE) पास कर आईएएस-आईपीएस बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के पर्सनालिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए ‘ई-समन पत्र’ जारी कर दिए हैं। मुख्य परीक्षा (Mains) पास करने वाले उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।आईएएस बनने की आखिरी सीढ़ी! इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर जारी
पहले चरण में 649 उम्मीदवारों की परीक्षा
UPSC द्वारा जारी किए गए मुख्य परीक्षा के नतीजों में कुल 2,736 उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड के लिए क्वालिफाई हुए थे। आयोग ने इंटरव्यू को चरणों में बांटने का फैसला किया है।आईएएस बनने की आखिरी सीढ़ी! इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर जारी
पहला चरण: इसमें कुल 649 उम्मीदवारों को बुलाया गया है।
तारीख: इंटरव्यू 8 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर 2025 तक चलेंगे।
शिफ्ट: इंटरव्यू हर दिन दो सत्रों में होंगे— सुबह 9:00 बजे और दोपहर 1:00 बजे।
आयोग ने बताया है कि बाकी बचे हुए उम्मीदवारों का शेड्यूल भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
उम्मीदवारों को मिलेगा आने-जाने का किराया (Travel Allowance)
आयोग ने उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। इंटरव्यू देने आने वाले उम्मीदवारों को यात्रा खर्च (Travel Allowance) दिया जाएगा।आईएएस बनने की आखिरी सीढ़ी! इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर जारी
इसके लिए उम्मीदवारों को अपने आने-जाने के टिकटों (हार्ड कॉपी) को सुरक्षित रखना होगा।
वेबसाइट पर उपलब्ध टीए क्लेम फॉर्म (TA Claim Form) को भरकर जमा करना होगा, जिसके बाद राशि का भुगतान किया जाएगा।
UPSC Interview E-Summon Letter: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवारों को अपना ई-समन लेटर डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in या upsconline.gov.in) पर जाएं।
होमपेज पर “E-Summon for Civil Services (Main) Examination, 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलेगा, वहां अपना 7 अंकों का रोल नंबर (Roll Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
सामने दिख रहे कैप्चा कोड को भरें और सबमिट बटन दबाएं।
आपका ई-समन पत्र स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।



















